KBP Times

सूरजकुंड मेला हादसे पर हरियाणा CM सैनी ने दिए जांच के आदेश, कहा- मैं परिवार के लोगों को…

Haryana CM Nayab Singh Saini

Surajkund Mela Hadsa: हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार को सूरजकुंड मेले में एक झूला अचानक तकनीकी खराबी के कारण टूटकर गिर गया. हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक जगदीश ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए तत्काल बचाव शुरू कर दिया. लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. डीजीपी अजय सिंघल ने हादसे पर शोक जताते हुए इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि दिए जाने की बात कही. हादसे पर आज कुरुक्षेत्र में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं.

“हर संभव हम सहायता देंगे”
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि मैंने तुरंत संज्ञान में लिया है हमारे अधिकारी और मंत्रीगण हमने वहां तुरंत भेजा है और उस दुर्घटना में हमारे एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद जो पलवल में पोस्टिंग थे. वो उसमें शहीद हो गए हैं. मैं परिवार के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हर संभव सरकार उनके साथ खड़ी है क्योंकि दुर्भाग्यपूर्ण ये घटना है. हर संभव हम सहायता देंगे. शहीद पुलिस कर्मी को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी. क्योंकि वो ऑन ड्यूटी पर थे उनके एक बच्चे को सरकारी नौकरी सरकार देने का काम करेगी. सुप्रीम अस्पताल में 8 लोग घायल थे जिसमें 4 लोग को कम चोटे थे उनको डिस्चार्ज किया गया है 4 गंभीर रूप से घायल है इलाज में उनका कोई पैसा नहीं लगेगा सरकार अपने खर्च से उनका इलाज कराएगी और उन घायलों को 1 लाख रुपए देने का काम करेगी. जांच के आदेश दिए कि क्या कारणों से ये घटना घटी इसकी रिपोर्ट बनाकर दें.

यह भी पढ़ें: “हिंदू-मुस्लिम एकता तो शब्द ही गलत…” RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान

हादसे से सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
हादसे से मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. इससे पहले भी सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में तेज हवा के कारण एक गेट गिरने की घटना हुई थी. जो सुरक्षा में चूक का उदाहरण है. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं मेले की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा रही हैं.

Jaipur परकोटा अतिक्रमण: स्थायी समाधान कब? | निगम की कार्रवाई पर सवाल | KBP Times

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2