KBP Times

फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से दिया इस्तीफा

firhad hakim

firhad hakim: पश्चिम बंगाल में टीएमसी पार्टी की टूट की घटनाक्रम के चलते टीएमसी विधायक फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के सदस्य हकीम ने पहले ही पद छोड़ने की इच्छा जताई थी और पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को इस बारे में सूचित भी किया था. पार्टी नेता कुणाल घोष के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके इस्तीफे पर सहमति जताई है. इसके बाद फिरहाद से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया।

ममता के हाथ से छूटती कमान

कोलकता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है जब ममता बनर्जी के हाथ से पार्टी की कमान छूटती नजर आ रही है. बतातें दे कि ममता बनर्जी की ओर से शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विपक्ष के नेता के तौर पर नामित किया गया था. लेकिन पार्टी के 80 में से 60 विधायक इस फैसले से नाखुश थे। इसके बाद टीएमसी नेता ऋतब्रत बनर्जी ने 58 विधायकों के सपोर्ट से खुद को असली टीएमसी बताया। आज स्पीकर ने भी ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता घोषित कर दिया है।

फिरहाद हकीम के इस्तीफे बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने फिरहाद करीम के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, दावत-ए-इस्लामी के मुख्य संरक्षक फिरहाद हकीम ने कभी पश्चिम बंगाल को पाकिस्तानश् बनाने की बात की थी और उर्दू को राज्य की मुख्य भाषा बनाने की वकालत की थी. उन्होंने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है.।
भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने लिखा, उनका कार्यकाल तुष्टीकरण की राजनीति का सबसे बुरा उदाहरण था। उनके जाने से कोलकाता के नागरिक प्रशासन में एक बहुत ही विभाजनकारी अध्याय का अंत हुआ है. अच्छा हुआ छुटकारा मिल गया।

यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी को बड़ा झटका, 60 विधायकों ने बनाया अलग गुट, ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना

यह भी देखें: जयपुर में पेट्रोल-डीजल महंगाई पर हंगामा | हरदीप पुरी का पुतला दहन | कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

2

2