KBP Times

TMC में फूट, 58 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा समर्थन पत्र, ममता ने भंग की सभी संगठन-समितियां

West Bengal TMC Split

West Bengal TMC Split: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) फूट पड़ती नजर आ रही है. पार्टी के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा पहुंचे और स्पीकर को एक संयुक्त पत्र सौंपा. इस पत्र पर 58 विधायकों के हस्ताक्षर थे और इसमें विपक्ष के नेता के तौर पर ऋतब्रत बनर्जी नाम प्रस्तावित किया गया था.बागी गुट ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को अपनी पार्टी अध्यक्ष बताया है, लेकिन वे अभिषेख बनर्जी के नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमएसी ने 80 सीटें जीतीं थीं. जिसमें से 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया. दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी के पास अब सिर्फ 22 विधायक बचे हैं. वहीं ऋतब्रत बनर्जी को जहां विपक्ष के नेता के तौर पर प्रस्तावित किया गया तो जावेद खान,संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता बनाया गया है.अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है.

इससे पहले सोमवार को अभिषेक बनर्जी के लेटर हेड पर स्पीकर को भेजे गए पत्र में शोभनदेव को नेता विपक्ष बनाने का प्रस्ताव भेजा था.विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने शिकायत की थी कि इस प्रस्ताव पर उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं. शिकायत के बाद ममता बनर्जी ने दोनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

ममता ने भंग की सभी संगठन-समितियां
वहीं पार्टी में बगावत के बीच ममता बनर्जी ने TMC की सभी कमेटियों, पार्टी से जुड़े संगठनों को तत्काल प्रभाव से विलय कर दिया है.TMC ने कहा कि सभी कमेटियों को फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन का पुनर्गठन किया जाएगा.TMC ने एक्स पोस्ट में लिखा कि गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की सभी समितियां तथा उसके सभी प्रकोष्ठ (फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन) तत्काल प्रभाव से भंग किए जाते हैं. पार्टी संगठन के प्रत्येक स्तर पर आत्ममंथन,कार्य निष्पादन की समीक्षा तथा संगठनात्मक मूल्यांकन की व्यापक प्रक्रिया शुरू करेगी. इस प्रक्रिया से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर मूल संगठन और उसके सभी प्रकोष्ठों की नई संगठनात्मक संरचना का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसकी घोषणा उचित समय पर की जाएगी. पार्टी अपने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा भविष्य की चुनौतियों का दृढ़ता और नई ऊर्जा के साथ सामना करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

बता दें कि TMC की फ्रंटल संगठन की संख्या लगभग 16 है. अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ये संगठन पार्टी के विभिन्न वर्गों जैसे युवा, महिला, छात्र, मजदूर आदि को संगठित करते हैं. वहीं अगर कमेटियों की बात करें तो कोर कमेटी, स्टेट कमेटी, जिला और ब्लॉक कमेटी और अनुशासन समिति है. इन सभी का विलय कर दिया गया है और कमेटियों का गठन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी आग, 21 लोगों की मौत, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

ताजा खबरें

ताजा खबरें

abvp protest

छात्रसंघ चुनाव बहाली और फीस वृद्धि के विरोध में ABVP ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Delhi Malviya Nagar Fire

Delhi Fire News: 6 कमरों की थी इजाजत, बना लिए 20, 5 लापरवाहियां, 21 लोगों की जान पर पड़ी भारी

ganesh mandir of khajrana

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर, जानिए इतिहास

West Bengal TMC Split

TMC में फूट, 58 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा समर्थन पत्र, ममता ने भंग की सभी संगठन-समितियां

CBSE Cyber attack on portal

CBSE के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल पर साइबर हमला, क्या होता है DoS Attck?

Viral Video

हेलीकॉप्टर के सामने आर्मी कैप्टन ने घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, Video Viral

Pooja corner

इंटीरियर और आस्था का सुंदर मेल बनने लगे हैं घर के पूजा कॉर्नर

coconut water

एक सप्ताह तक सिर्फ नारियल पानी पीने से हो सकता है शरीर को नुकसान

Alaknanda River Incident

जैसलमेर के परिवार की कार अलकनंदा नदी में गिरी, डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत, 3 लापता

2

2