KBP Times

बिना टिकट ट्रेन यात्रा करने पर जुर्माना बढ़कर हुआ 500 रुपए, रेलवे का आज से नया नियम लागू

fine in without ticket

Fine : भीड़ का फायदा उठाकर बिना टिकट यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं है। रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों से पहले से दुगना जुर्माना वसूले जाने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि जयपुर से छोटे स्टेशनों पर चलने वाले दैनिक यात्रियों की भीड में कई लोग बिना टिकट आते जाते रहते हैं। ऐसा ही हाल राजस्थान के लगभग सभी बडों शहरों से चलने वाली रेलों का है। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार शाम रेलवे एक्ट में किए गए संशोधनों को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही बिना टिकट यात्रा पर लगने वाला न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़कर 500 रुपए हो गया है। यह नियम 20 जून से लागू माना जाएगा। रेल मंत्रालय ने एक दिन पहले 18 जून को देश के सभी रेलवे जोन्स को पत्र भेजकर नए नियमों की जानकारी दी थी। उस समय रेलवे अधिकारियों को बताया गया था कि संशोधित प्रावधान 1 जुलाई से लागू किए जाएंगे। शुक्रवार को मंत्रालय ने गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।

13 साल बाद बढ़ा जुर्माना

रेलवे अभी तक बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 250 रुपए जुर्माना और यात्रा का पूरा किराया वसूलता था। इससे पहले साल 2013 में रेलवे ने बिना टिकट यात्रा का जुर्माना 50 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए किया था। अब करीब 13 साल बाद जुर्माने की राशि बढ़ाकर 500 रुपए कर दी गई है। नए नियमों के तहत बिना टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े जाने पर यात्री को यात्रा का पूरा किराया भी देना होगा और कम से कम 500 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज भी देना होगा। यानी बिना टिकट यात्रा करना अब पहले से कहीं ज्यादा महंगा पड़ेगा।

दूसरे के टिकट पर सफर पर जुर्माना

रेलवे ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर बुक टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ भी नियम कड़े कर दिए हैं। यदि कोई यात्री किसी दूसरे के टिकट पर सफर करते हुए पकड़ा जाता है तो टिकट जब्त किया जा सकता है। इसके साथ पूरा किराया और अतिरिक्त चार्ज भी वसूला जाएगा।

सामान बेचने और भीख मांगने पर बढ़ा जुर्माना

नए नियमों के तहत ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति सामान बेचने, फेरी लगाने या भीख मांगने वालों पर भी कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में 2000 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकेगा। बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जेल की सजा का भी प्रावधान रखा गया है।

सभी रेलवे जोन्स को निर्देश

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिए हैं कि नए नियमों की जानकारी टिकट चेकिंग स्टाफ, कमर्शियल विभाग और अन्य संबंधित कर्मचारियों तक तुरंत पहुंचाई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि संशोधित प्रावधानों के अनुसार ही कार्रवाई की जाए।

जानें रेलवे का नया नियम

-बिना टिकट यात्रा पर न्यूनतम जुर्माना 250 से बढ़कर 500 रुपए।
-यात्रा का पूरा किराया अलग से देना होगा।
-दूसरे के टिकट पर सफर करने पर भी सख्त कार्रवाई।
-ट्रेन और स्टेशन पर अवैध फेरी लगाने पर 2000 रुपए तक जुर्माना।
-भीख मांगने और बार-बार नियम तोड़ने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई।

यह भी पढ़ें : बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

यह भी देखें: लोकतंत्र बचाने उतरी कांग्रेस! डोटासरा-टीकाराम जूली ने चलाया चरखा | शहीद स्मारक पर सत्याग्रह

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2