KBP Times

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट; Deputy CM दिया कुमारी ने कृषकों, निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आहवान

Diya Kumari Deputy CM

Diya Kumari : जयपुर में 23 से 25 मई तक ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों, पशुपालकों और निवेशकों के बडी संख्या में भाग लेने की उम्मीद है। इस बीच राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बस्सी विधानसभा की ग्राम पंचायत अनंतपुरा में संध्या चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर आमजन से संवाद किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान 23 से 25 मई तक जयपुर में आयोजित हो रहे ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 में अधिक से अधिक कृषकों, पशुपालकों एवं निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

गोद भराई रस्म का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गोद भराई रस्म का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सरकार के प्रति विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम में सीएम मीणा, केएल मीणा, उपखंड अधिकारी बस्सी डॉ. गरिमा शर्मा सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में जनगणना के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 187 RAS अधिकारियों के तबादले

यह भी देखें : “अब दुखी मत होना…” | मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश | पत्रकारिता पर कही बड़ी बात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

2

2