KBP Times

जयपुर की घनी आबादी में नगर निगम ने गिराई छह मंजिला बिल्डिंग, धमाके से दहला इलाका, लाइट गुल

Building demolised

Building : जयपुर के रामगंज क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम ने बडी कार्रवाई करते हुए घनी आबादी वाले चीता वालों का मोहल्ला में निर्माण के दौरान एक तरफ झुकी 6 मंजिला बिल्डिंग को गिरा दिया। सुबह साढे दस बजे बिल्डिंग गिरने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ। बिल्डिंग को गिराने से पहले प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। बिल्डिंग के आसपास के रास्तों को बंद कर दिया था। बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। आसपास के 10 से 15 मकानों को खाली कराकर वहां रहने वाले लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया था। लाइट बंद कर दी गई थी। इस दौरान रामगंज थाना पुलिस फोर्स तैनात रही। जैसे ही बिल्डिंग गिरी तो सामने वाली इमारत को नुकसान पहुंचा है वहीं बिल्डिंग के नजदीक एक पेड़ भी टूट गया।

एक तरफ झुक गई थी

यह 6 मंजिला बिल्डिंग चौकड़ी रामचंद्रजी क्षेत्र के जगन्नाथ शाह के रास्ते में स्थित थी। निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के कुछ पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण बिल्डिंग एक ओर झुक गई थी।

गैर कानूनी तरीके से थी बिल्डिंग

नगर निगम किशनपोल जोन उपायुक्त विजेंद्र सिंह ने बताया- 6 मंजिला बिल्डिंग को बिना अनुमति के गैर कानूनी तरीके से यहां बनाया गया था। 9 मई को बिल्डिंग के एक हिस्से में दरार आ गई थी। उसी दिन इस बिल्डिंग को खाली करा दिया गया था। इसके बाद नगर निगम की टीम ने विशेषज्ञों से राय ली। विशेषज्ञों ने इसे असुरक्षित माना। इसके बाद आज इस बिल्डिंग को गिराया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा- बिल्डिंग गिराने की प्रक्रिया पूरी सावधानी और तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में की गई। आसपास की इमारतों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया।

30 से ज्यादा लोग रहते थे

निगम के अधिकारी ने बताया कि यह बिल्डिंग करीब 10 से 15 साल पुरानी थी। इसमें पहले 4 मंजिल बनी हुई थीं। पांचवीं और छठी मंजिल का निर्माण किया जा रहा था। इस बिल्डिंग में दो दुकान भी थीं। दुकान के शटर में भी बैंड आ गया था। मकान मालिक रईस ने बिल्डिंग के अलग-अलग हिस्सों को कई लोगों को किराए पर दे रखा था। बिल्डिंग में 30 से ज्यादा लोग रहते थे।

यह भी पढ़ें : RTO ने मॉडिफाइड वाहनों की जांच अभियान में वसूले 5 हजार रुपए

यह भी देखें: जयपुर में पेट्रोल-डीजल महंगाई पर हंगामा | हरदीप पुरी का पुतला दहन | कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

2

2