KBP Times

Ex CM गहलोत ने भाजपा सरकार के निर्णय को बताया तुगलकी फरमान, राज्य सरकार ने बाड़मेर और बालोतरा की सीमा में किया फेरबदल

Ex CM गहलोत ने भाजपा सरकार के निर्णय को बताया तुगलकी फरमान

Jaipur. Ex CMअशोक गहलोत ने राज्य में भाजपा सरकार के उस निर्णय को तुगलकी फरमान बताया है जिसमें राज्य सरकार ने बायतु विधानसभा क्षेत्र को बाड़मेर और गुड़ामालानी धोरीमन्ना क्षेत्र को बायतु में शामिल किया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार पर सियासी रोटियां सीखने के आरोप लगाए हैं.
एक ओर जहां इसे लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है तो वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर सवाल खड़े करते हुए सरकार के इस फैसले की निंदा की है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि यह स्पष्ट है कि यह निर्णय जनता की सहूलियत के लिए नहीं, बल्कि आगामी परिसीमन और सियासी समीकरणों को साधने के लिए लिया गया है.

गहलोत ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए रविवार को लिखा कि बाड़मेर और बालोतरा जिलों की सीमाओं में 31 दिसंबर की मध्यरात्रि को आनन-फानन में किया गया फेरबदल राज्य सरकार का एक और ’तुगलकी फरमान’ है. बायतु को बाड़मेर और गुड़ामालानी-धोरीमन्ना को बालोतरा में शामिल करने का फैसला प्रशासनिक दृष्टि से कतई तर्कसंगत नहीं है. इससे गुड़ामालानी क्षेत्र की जनता के लिए जिला मुख्यालय की दूरी कम होने के बजाय और बढ़ गई है, जो आमजन के साथ घोर अन्याय है.

यह भी पढ़ें : “आतंकियों को उठाकर ले आओ…” PM मोदी को असदुद्दीन ओवैसी की चुनौती

गहलोत ने कहा कि यह जनता की सुविधा के लिए नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने लिखा कि यह स्पष्ट है कि यह निर्णय जनता की सहूलियत के लिए नहीं, बल्कि आगामी परिसीमन और सियासी समीकरणों को साधने के लिए लिया गया है. हमारी सरकार ने प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने की मंशा से नए जिले बनाए थे, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार जनभावनाओं को दरकिनार कर केवल ’सियासी रोटियां’ सेकने में व्यस्त है. हम इस जनविरोधी निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क