Accident : जयपुर-अजमेर के बीच 200 फीट बाइपास हाईवे मौत का केन्द्र स्थल बनता जा रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रोले ने फिर उसी जगह पर एक युवती की जान ले ली और युवक को जिंदगी और मौत के बीच झूलता छोड दिया। यह हादसा बुधवार को करणी विहार थाना इलाके में जयपुर-अजमेर रोड पर हुआ। तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवती ने राइड बुक की थी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान हालत में युवक को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, युवती के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जांच में सामने आया कि युवती ने भांकरोटा जाने के लिए बाइक राइड बुक की थी।
इसी जगह पांच लोग कुचले गए
बता दें कि एक दिन पहले (मंगलवार को) भी इसी जगह पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार के 5 लोगों को कुचल दिया था। हादसे में तीन बच्चों और पिता की मौत हो गई। मां के दोनों पैर टूट गए। हादसा इतना भीषण था कि बच्चों के शवों के चिथड़े उड़ गए। एक बच्चे के शव के 2 टुकड़े हो गए।
यह भी पढ़ें : जयपुर में SMS हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर ने अपनाया सुसाइड का रास्ता, पुलिस जांच में जुटी
यह भी देखें: न्याय की आस टूटी! दीपक खारवाल की पत्नी करिश्मा ने किया सुसा*इड अटेम्प्ट। KBP Times



