KBP Times

जयपुर में SMS हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर ने अपनाया सुसाइड का रास्ता, पुलिस जांच में जुटी

Dr Disaniya

Dr. Disaniya : आज बुधवार 8 जुलाई की सुबह सीनियर डॉ. डिसानिया का बेटा अविनाश डिसानिया सुबह 6 बजे बहन को एयरपोर्ट छोड़ने चला गया था। परिवार के दूसरे सदस्य शादी में गए थे। डॉक्टर घर पर अकेले थे। जब बेटा लौटा, तो कमरे का नजारा देखकर होश उड़ गए। डॉ. डिसानिया कमरे में फंदे से लटके हुए थे। राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट के हेड और सीनियर प्रोफेसर डॉ. नंदलाल डिसानिया ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके के अग्रसेन नगर की है। डॉ. डिसानिया के दामाद डॉ. सुरेश चौधरी भी एसएमएस हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन हैं।

प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें फंदे से नीचे उतारा और तुरंत खातीपुरा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां से उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में शिफ्ट कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई सीनियर डॉक्टर्स मॉर्च्युरी पहुंचे। डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. ज्ञान प्रकाश गौड़, डॉ. श्वेता गोयल की टीम पोस्टमॉर्टम किया। सूत्रों का कहना है कि मेडिकल बोर्ड के सदस्यों को डॉक्टर दिशानिया के हाथ और पीठ पर कुछ निशान दिखाई दिए हैं।

डॉक्टर की 6 बजे बेटी से हुई थी बात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉ. डिसानिया के पारिवारिक दोस्त माधव सिंह ने बताया- सुबह करीब 6 बजे उनकी बेटी ने भी डॉ. डिसानिया को फोन किया था। बेटी को एसएमएस हॉस्पिटल में कुछ जांच करवानी थी। डॉक्टर डिसानिया ने उसे सुबह 9 बजे एसएमएस पहुंचने की बात कही थी। उन्होंने (डॉ. डिसानिया) बेटी से कहा था कि मैं वहीं मिल जाऊंगा। सुबह हमलोग हॉस्पिटल पहुंचे तो सुसाइड की जानकारी सामने आई।

आर्थिक धोखाधड़ी का केस

सूत्रों और करीबियों के मुताबिक, डॉ. डिसानिया के परिवार के एक सदस्य पर कुछ साल पहले आर्थिक धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। आशंका है कि कानूनी कार्रवाई और सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर वह पिछले काफी समय से लगातार गहरे मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में थे। इस आत्मघाती कदम को लेकर फिलहाल परिवार के सदस्य कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

30 साल का करियर

डॉ. डिसानिया को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देते हुए करीब 30 साल हो चुके थे। उनका एक बेटा (जो खुद मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है) और दो बेटियां हैं।

झोटवाड़ा पुलिस जांच में जुटी

झोटवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मॉर्च्युरी के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। परिजनों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : “राम मंदिर में लगे अवैध पत्थर…” अशोक गहलोत का दावा, योगी को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने की मांग

यह भी देखें: न्याय की आस टूटी! दीपक खारवाल की पत्नी करिश्मा ने किया सुसा*इड अटेम्प्ट। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2