Jaipur Wards Election : जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड में 723 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आज निर्वाचन आयोग सभी 723 प्रत्याशियों को चुनाव के लिए चुनाव चिह्नों का आवंटन करेगा। जयपुर की जनता 11 सितंबर को मतदान करेगी। गुरुवार को नाम वापसी का समय निकलने के साथ ही अब तस्वीर साफ हो गई। जयपुर के 150 वार्डों में से 17 वार्ड ऐसे हैं जहां केवल दो-दो उम्मीदवार ही मैदान में हैं और उनके बीच सीधा मुकाबला है।
आज होगा चुनाव चिह्नों का आवंटन
इन सभी 723 प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए निर्वाचन आयोग चुनाव चिह्नों का आवंटन करेगा। बीजेपी, कांग्रेस और अन्य मान्यता प्राप्त क्षेत्रिय और राष्ट्रीय दलों के निर्धारित चुनाव चिह्नों के अलावा निर्वाचन आयोग ने अन्य दूसरे चुनाव चिह्न निर्धारित किए हैं, जिनका आवंटन आज किया जाएगा।
17 वार्डो में दो-दो उम्मीदवारों का आमना-सामने मुकाबला
जिला निर्वाचन शाखा से जारी रिपोर्ट देखें तो वार्ड नंबर 41, 42, 45, 49, 52, 53, 60, 83, 90, 91, 94, 122, 123, 129, 131, 142 और 150 ऐसे हैं, जहां केवल 2-2 प्रत्याशी ही बचे हैं। इन 17 वार्डों में नामांकन खारिज होने और नाम वापसी के बाद केवल 2-2 प्रत्याशी ही बचे हैं। इन वार्डों में नेट टू नेट मुकाबला होगा। जबकि 35 वार्ड ऐसे भी हैं, जहां त्रिकोणिय मुकाबला देखने को मिल सकता है। इन 35 वार्डों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 3-3 है।
वार्ड 65 में 13 प्रत्याशीयों के बीच कठिन मुकाबला
जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा कड़ा मुकाबला वार्ड संख्या 62 में है, जहां 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा वार्ड संख्या 130, 16 में प्रत्याशियों की संख्या 11-11 है और वार्ड संख्या 132 में प्रत्याशियों की संख्या 10 है।
यह भी पढ़ें –बीकानेर में भाजपा, सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती, कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता
यह भी देखें –जयपुर में कान्हा की 300 साल पुरानी विरासत | Govind Dev Ji, Gopinath Ji और Kanak Vrindavan का रहस्य



