KBP Times

राजस्थान के 16 RAS अफसर IAS में प्रमोट, नई पोस्टिंग पंचायत चुनाव बाद

IAS Promotee from RAS

IAS : राजस्थान के 16 RAS अफसर IAS में प्रमोट हुए हैं। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। IAS बनने वालों में आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी भी शामिल हैं। आरएएस के 1998 और 1999 बैच के अफसर IAS बने हैं। इनमें मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव अंजू राजपाल सहित तीन महिलाएं हैं। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के SA उम्मेद सिंह भी IAS बनने वालों में शामिल हैं।

प्रमोट होने वाले अफसरों को नई पोस्टिंग पंचायत चुनाव के बाद

2025 की वैकेंसी के आधार पर 16 अफसरों का चयन किया गया है। फिलहाल प्रमोशन के बाद ये अफसर मौजूदा पदों पर ही काम करेंगे। पंचायतीराज चुनावों की आचार संहिता के कारण आईएएस-आरएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट आने के आसार नहीं हैं। चुनावों के बाद ही IAS और RAS अफसरों के ट्रांसफर होंगे। उस वक्त प्रमोट होने वाले अफसरों को नए पदों पर पोस्टिंग मिलेगी।

IAS बनने वाले अफसर कौन – कौन

उम्मेद सिंह, 1998 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले और खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विशिष्ट सहायक (SA) हैं।
एसडीओ चूरू, बूंदी, महवा, सपोटरा और केशोरायपाटन में एसडीएम के तौर पर सेवाएं दी हैं।

अंजू राजपाल, 1998 बैच की आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव हैं।
एसडीओ पीपलू, संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग और ओएसडी लोकायुक्त जैसे पदों पर तैनाती रही है।

विवेक कुमार, 1998 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त महानिरीक्षक (प्रशासन), पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग कार्यालय, जयपुर।
2 फरवरी, 2024 से 9 सितंबर, 2024 तक मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव पद पर रही तैनाती।
सीकर, सलूंबर, चूरू और खाजूवाला में एसडीओ रहे हैं।

मुकेश कुमार शर्मा, 1998 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : सचिव, राज्य सूचना आयोग जयपुर।
12 दिसंबर, 2013 से मई 2014 तक डिप्टी सेक्रेटरी टू मुख्यमंत्री रहे।
2014 से 17 तक डिप्टी सेक्रेटरी मुख्य सचिव कार्यालय में तैनाती रही।
इसके बाद 2025 तक संयुक्त सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय में रही पोस्टिंग।

महेंद्र कुमार शर्मा, 1998 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : संयुक्त सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग, जयपुर।
पूर्व मंत्री रघु शर्मा, बीडी कल्ला और रामेश्वर रणवां के विशिष्ट सहायक रहे हैं।
2016 से 2018 तक तत्कालीन देवस्थान मंत्री रामेश्वर रणवां के विशिष्ट सहायक रहे।
2021 से 2022 तक तत्कालीन ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश मीना के विशिष्ट सहायक रहे। 7 जुलाई, 2023 से 4 दिसंबर 2023 तक तत्कालीन शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के विशिष्ट सहायक रहे।

डॉ. भागचंद बघाल, 1999 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त आयुक्त, जेडीए।
2013 से 2018 तक डिप्टी सेक्रेटरी टू मुख्यमंत्री रहे।
इसके बाद 5 जून 2018 से दिसंबर 2018 तक संयुक्त सचिव टू मुख्यमंत्री के पद तैनात रहे।
सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पद पर रही है तैनाती।

असलम शेरखान, 1999 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : संयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग, जयपुर।
जून 2009 से फरवरी 2011 तक तत्कालीन ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री भरत सिंह के निजी सहायक रहे।
निंबाहेड़ा, बेगूं, अलवर और कोटा में एसडीओ रहे।

नरेंद्र कुमार बंसल, 1999 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त आयुक्त, जयपुर नगर निगम।
एक जनवरी 2019 से 2 फरवरी 2021 तक तत्कालीन श्रम मंत्री टीकाराम जूली के विशिष्ट सहायक रहे। जूली वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं।
सुमेरपुर, बाली, सुल्तानपुर, बयाना और सांभर में एसडीओ के रूप में सेवाएं दी।

महावीर खराड़ी, 1998 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त आयुक्त (द्वितीय), जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर।
आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
नवंबर, 2024 में उनियारा में SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया था।
एसडीओ माउंट आबू, गिर्वा, सलूंबर, डूंगरपुर और जालोर में बतौर एसडीओ सेवाएं दी हैं।

मेघना चौधरी, 1998 बैच की आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक (प्रशासन), अजमेर
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर में बतौर सचिव सेवाएं दी है।
किशनगंज, अजमेर में एसडीओ भी रह चुकी हैं।

ओमप्रकाश जैन, 1998 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : निदेशक, माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर।
गंगापुर, नादौती, ओसियां, घाटोल, पाली और जालोर में एसडीओ के तौर पर सेवाएं दी हैं।

राजेश सिंह, 1998 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : सदस्य, रेवेन्यू बोर्ड, अजमेर।
एसडीओ के रूप में जयपुर प्रथम, दूदू और सांगानेर में सेवाएं दी हैं।

मदन लाल नेहरा, 1998 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : सदस्य, रेवेन्यू बोर्ड, अजमेर
एसडीओ बेगूं, गुड़ामालानी और सांकड़ा जैसलमेर में सेवाएं दी है।
सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर में रजिस्ट्रार के पद पर भी रहे।

दिनेश कुमार जांगिड़, 1998 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : संयुक्त सचिव, पशुपालन विभाग, जयपुर।
एसडीओ श्रीडूंगरगढ़, कोटपूतली, रतनगढ़, फतेहपुर, दौसा और वैर में सेवाएं दी।

पूनम प्रसाद सागर, 1998 बैच के आरएएस।
वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर।
एसडीओ गिर्वा (उदयपुर) और संयुक्त सचिव उद्योग एवं वाणिज्यक विभाग में रही पोस्टिंग।

गोपाल राम बिरदा, वर्तमान पोस्टिंग : एडिशनल डायरेक्टर जनरल, जवाहर कला केंद्र, जयपुर

यह भी पढ़ें –Ex CM गहलोत बोले-BJP अध्यक्ष को चुनाव आयोग का वकील बनना पड़ रहा; केंद्र सरकार विदेशी ताकतों के आगे सरेंडर

यह भी देखें – “एक पूर्व विधायक को घर के अंदर…”, अतर सिंह भड़ाना की मौत के बाद भड़के लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2