KBP Times

Ex CM गहलोत बोले-BJP अध्यक्ष को चुनाव आयोग का वकील बनना पड़ रहा; केंद्र सरकार विदेशी ताकतों के आगे सरेंडर

Ashok Gehlot statement

Ashok Gehlot Statement : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने के आरोप पर पलटवार किया। गहलोत ने एक्स पर लिखा- सवालों से डरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अब चुनाव आयोग का वकील बनना पड़ रहा है। पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि हम पहले से कहते आ रहे हैं कि भाजपा और आरएसएस लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते और आज इन्होंने खुद यह साबित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा विदेशी ताकतों के सामने पूरी तरह सरेंडर हैं। बता दें कि नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया था।

भाजपा विदेशी ताकतों के सामने सरेंडर

गहलोत ने लिखा- जब हर सवाल पर विपक्ष को अर्बन नक्सल और विदेशी ताकतों का ठप्पा लगाना पड़े, तो समझ लेना चाहिए कि जनता के सवालों का जवाब देने के लिए कुछ बचा नहीं है। ये विपक्ष के पीछे विदेशी ताकत होने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार और भाजपा विदेशी ताकतों के सामने पूरी तरह सरेंडर है।

भाजपा खुद सड़कों पर उतरती थी

पूर्व सीएम गहलोत ने लिखा- विपक्ष का आंदोलन इनके लिए देश को अस्थिर करने की साजिश हो गया, जबकि विपक्ष में रहते हुए भाजपा खुद सड़कों पर उतरती थी। तब कौन सी विदेशी ताकत थी और आज कौन सी है? जिन्होंने आजादी की लड़ाई में उंगली तक नहीं कटाई, वे आज लोकतंत्र की आवाज उठाने वालों को देश-विरोधी साबित करने निकले हैं। इनकी जितनी निंदा की जाए, कम है। सत्ताधारी पार्टी खुद ही लोकतांत्रिक विरोध को बदनाम करके देश में तनाव बढ़ा रही

पहले विपक्षी सांसदों को चुनाव आयोग जाने से रोका

पूर्व सीएम गहलोत ने लिखा- लोकसभा में राहुल गांधी और राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे को बोलने नहीं दिया गया। इसके बाद विपक्षी सांसदों को चुनाव आयोग और जंतर-मंतर जाने से रोका गया और उनके साथ बदसलूकी की।

आज दिल्ली को छावनी बना दिया

अब दिल्ली को छावनी बना दिया गया है। 75 ट्रेनें रद्द हैं, 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद हैं, नई दिल्ली के बड़े हिस्से में इंटरनेट बंद है और स्कूलों की परीक्षाएं तक रद्द करनी पड़ी हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अब तक देश के सामने आकर जवाब देने से बच रहे हैं। लोकतंत्र में सवाल पूछना और विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, कोई अपराध नहीं। भाजपा आज अपने ही रवैये से बेनकाब हो चुकी है।

यह भी पढ़ें –भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी हमले तेज, नितिन बोले- अर्बन नक्सल देश को अस्थिर कर रहे

यह भी देखें – हस्तेड़ा गांव में विकास की खुली पोल! खाद-बीज के लिए भटकते किसान, गंदगी से ग्रामीण परेशान | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2