KBP Times

मुंबई में 3.5 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, 8 महीने बाद मेड गिरफ्तार

मुंबई में मरीन ड्राइव स्थित एक घर से करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी करने वाली नौकरानी को पुलिस ने 8 महीने की जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से चोरी हुई ज्वेलरी में से 1.27 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिए हैं

8 महीने पुरानी चोरी, बुजुर्ग महिला के घर से उड़ाए करोड़ों के आभूषण

44 वर्षीय अर्चना सुनील साल्वी को कुछ महीने पहले बुजुर्ग महिला की देखभाल और घरेलू कार्यों के लिए रखा गया था। इसी दौरान उसने घर में रखे महंगे आभूषणों पर नजर डालकर एक बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया।

घर से 3 करोड़ से अधिक मूल्य की ज्वेलरी गायब होने के बाद पुलिस लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपी तक पहुंची।

पुलिस की सूझबूझ से मिली सफलता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत मिलने पर जांच शुरू की गई और यह केस बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ क्योंकि शुरुआती चरण में कोई ठोस सबूत उपलब्ध नहीं था।
92 वर्षीय महिला अकेली रहती थीं और उनका परिवार विदेश में रहता है। चोरी हुए आभूषणों का वजन लगभग 1437 ग्राम था, जिनमें से 1249 ग्राम ज्वेलरी पुलिस ने बरामद कर ली है

घर में लगभग 100 से अधिक ज्वेलरी सेट थे, जिनमें से बड़ी मात्रा मे आरोपी के पास से मिल गई।

कैसे पकड़ी गई आरोपी?

जांच के दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। इसी प्रक्रिया में अर्चना साल्वी पर शक गहरा हुआ।
तकनीकी जांच, मोबाइल सर्विलांस और गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे कल्याण इलाके से गिरफ्तार किया।

चोरी का मकसद साफ तौर पर लालच बताया जा रहा है। आरोपी ने अलमारी में रखी चाबियों और पैसों तक भी पहुंच बनाई थी।

क्या कोई और भी इसमें शामिल था?

पुलिस अभी जांच कर रही है कि क्या उसके साथ अन्य लोग भी इस चोरी में शामिल थे।
आरोपी को घर तक पहुंचाने में एक अन्य घरेलू सहायक की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी जांच जारी है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2