KBP Times

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की मचेगी धूम, कई इलाकों में पतंग उड़ाने पर पाबंदी भी

Patangbazi

Jaipur: मकर संक्रांति के दिन बुधवार 14 जनवरी को पतंगबाजी की धूम रहेगी। खासकर गुलाबी नगरी जयपुर का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भरा होगा। लेकिन जयपुर जिला प्रशासन ने कई इलाकों में दो दिन पतंगबाजी पर पाबंदी भी लगा दी गई है।

दरअसल, जयपुर में पहली बार मिलिट्री एरिया से बाहर आर्मी डे परेड का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा कारणों के चलते 14 और 15 जनवरी को परेड स्थल के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में पतंगबाजी पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

कम ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे हेलिकॉप्टर

आर्मी डे परेड के दौरान हेलिकॉप्टर बहुत कम ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे। जिसके चलते 14 जनवरी और 15 जनवरी को परेड स्थल के पास महल रोड, हरे कृष्णा मार्ग, जगतपुरा क्षेत्र में पांच किलोमीटर के परिधि में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पतंग उड़ाने पर रोक रहेगी। साथ ही ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी रहेगी।
जयपुर पुलिस की लोगों से अपील
जयपुर पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे आर्मी डे परेड के चलते सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। तय समय के दौरान पतंग नहीं उड़ाएं और आदेश का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा ​कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में रि-एंट्री का गजब खेल! महेंद्रजीत मालवीय के बाद ज्योति मिर्धा या कौन?

यह भी देखें: कांग्रेस में रि-एंट्री का गजब खेल! महेंद्रजीत मालवीय की वापसी के बाद क्या ज्योति मिर्धा भी लौटेंगी?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Israel Lebanon Attack

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Birth Chart

कोई वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं फिर भी व्यक्ति के जीवन का ज्योतिषीय नक्शा है जन्म कुंडली

COVID-19

कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

2

2