KBP Times

कांग्रेस में रि-एंट्री का गजब खेल! महेंद्रजीत मालवीय के बाद ज्योति मिर्धा या कौन?

Mahendrajit Malviya Congress return, मालवीय के बाद कौन?

Mahendrajit Malviya Congress return: राजस्थान की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बीजेपी के नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने खुद कह दिया कि वे कांग्रेस में लौट रहे हैं। अब यह कोई अफवाह नहीं है, बल्कि उनके बयान ने साफ कर दिया कि उनका घर वापसी तय है।

बीजेपी में गए नेताओं की नजरें अब कांग्रेस पर

महेंद्रजीत की वापसी Mahendrajit Malviya Congress return मालवीय के बाद कौन?के बाद सबकी निगाहें उन नेताओं पर टिकी हैं, जो 2023 और 2024 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे। इनमें ज्योति मिर्धा, करण सिंह यादव, लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, रिछपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल और जेपी चंदेलिया शामिल हैं. हालांकि, इन नेताओं की बीजेपी में स्थिति फिलहाल इतनी मजबूत नहीं दिख रही। सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी उन्हें कोई जिम्मेदारी देगी या वे भी कांग्रेस की ओर लौटेंगे।

महेंद्रजीत का बयान और सियासी संदेश

महेंद्रजीत मालवीय ने कहा कि उनका बयान ही घर वापसी के लिए काफी है। उन्होंने बताया कि औपचारिक कार्यक्रम बाद में होगा, लेकिन अब दिशा तय है। इस कदम से यह संदेश भी गया कि कांग्रेस पुराने नेताओं को जोड़ रही है और पार्टी की संगठनात्मक मजबूती बढ़ रही है।

राजस्थान की सियासत पर असर

महेंद्रजीत की वापसी Mahendrajit Malviya Congress return ने एक बात याद दिला दी है कि राजनीति में भरोसा और समय पर फैसले ही सबसे बड़ी ताकत हैं।राजस्थान में अब सबकी निगाहें बीजेपी में गए नेताओं और उनकी वापसी पर टिकी हैं। क्या ये नेता फिर से कांग्रेस लौटेंगे? बीजेपी में उनका भविष्य क्या होगा? इस कदम से राजस्थान की सियासी ताकतों का संतुलन कितना बदलता है?

कुल मिलाकर महेंद्रजीत मालवीय की कांग्रेस में वापसी सिर्फ एक नेता की घर वापसी नहीं, बल्कि राजस्थान की राजनीति में बदलते समीकरणों का बड़ा संकेत है। यह कदम उन नेताओं के लिए भी संदेश है जो हाल के वर्षों में बीजेपी में गए थे और अब अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर असमंजस में हैं। कांग्रेस इसे संगठनात्मक मजबूती के तौर पर देख रही है, जबकि बीजेपी को पुराने और नए नेताओं को साधने की चुनौती मिल गई है। आने वाले दिनों में साफ होगा कि यह वापसी **सिर्फ शुरुआत है या सियासी बदलाव की बड़ी लहर।

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2