KBP Times

ख्वाजा के दर पर बसंत उत्सव, सरसों के फूलों से सजे गुलदस्ते किए पेश

Basant Panchmi in Dargah

Basant Panchmi : सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर स्थित दरगाह शरीफ में रविवार को बसंत उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर दरगाह शरीफ के कव्वालों ने हज़रत अमीर खुसरो और हज़रत नियाज़ बे नियाज़ द्वारा रचित बसंत गीतों को राग बसंत में प्रस्तुत किया।

दरगाह के मुख्य निजाम गेट से कव्वालों ने सरसों और गुलाब के सुंदर फूलों से सजे बसंत के गुलदस्तों को लेकर बंसत गीत गाते मजार शरीफ तक पहुंचे तथा आस्ताने में ख्वाजा के मजार पर पेश किए। इस अवसर पर दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली के पुत्र सैयद नसरुद्दीन, अनेक खादिमों के साथ बडी संख्या में जायरीन ने भी बसंत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दरगाह कमेटी के कर्मचारियों ने व्यवस्था संभाली।

यह भी पढ़ें : बसंत पंचमीः सूफी दरगाहों में जब गूंजा ‘सकल बन फूल रही सरसों..’

इसलिए मनाते हैं बसंत

बसंत पेश करने की परंपरा अमीर खुसरो से शुरू हुई। सबसे पहले हजरत अमीर खुसरो ने ही अपने धार्मिक गुरु हजरत निजामुद्दीन औलिया की शान में बसंत गीत रचा और सरसों के फूलों का गुलदस्ता बनाकर पेश किया था। पिछले छह सौ सालों से बसंत चिश्तिया खानकाहों, दरगाहों पर एक त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा। दरगाहों के सज्जादानशीन, खादिम परिवारों में बसंत की खुशी में पीले कपड़े पहने जाते हैं और विशेष रूप से पीले चावल बनाए जाते हैं।

यह भी देखें : राजस्थान में मावठ से बसंत का स्वागत | गेहूं-सरसों लहलहाए, ओलावृष्टि अलर्ट से बढ़ी चिंता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

2

2