KBP Times

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Khabad House Pushkar

Khabad House : मिडिल ईस्ट में इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण राजस्थान के पुष्कर स्थित इजराइली समुदाय से जुड़ा धर्मस्थल खबाद हाउस चार माह बाद 3 सितंबर से इजराइली पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। खबाद हाउस के धर्म गुरु सिमशोन गोल्डस्टीन अपनी पत्नि जेलदा गोल्डस्टीन के साथ गुरुवार को पुष्कर पहुंचे। धर्मस्थल खुलने के साथ ही खबाद हाउस में हमेशा की तरह इजराइली धार्मिक पूजा और सामूहिक भोजन शुरु हो गया है। अब यह हाउस इजराइल पर्यटकों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। खबाद हाउस की सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे हथियार बंद तैनात किए गए है।

सितंबर तक के लिए बंद कर दिया था

गौरतलब है कि पुष्कर में इजराइल से बडी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस संबंध में खबाद हाउस के मैनेजर हनुमान प्रसाद ने बताया कि 20 अप्रैल से खबाद हाउस को सितंबर तक के लिए बंद कर दिया था। हर साल पर्यटकों के हिमाचल और अपने देश वापस चले जाने की वजह से इसे मई में बंद किया जाता था। मगर इस पर मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव और पर्यटकों के नहीं होने के से इसे इस वर्ष 20 अप्रैल को ही बंद कर दिया गया था।

इजराइल के लिए रवाना हुए थे धर्मगुरु

20 अप्रैल 2026 को पुष्कर स्थित इजराइल बेद खबाद हाउस के धर्मगुरु सिम्सन गोल्डस्टिन अपनी पत्नी जेलदा गोल्डस्टीन और बच्चों सहित, तथा जयपुर खबाद हाउस के रबी ईगाल गुपचिक अपने परिवार के साथ अपने देश इजराइल के लिए रवाना हो गए थे।

जयपुर से विशेष फ्लाइट का किया इंतजाम

इजराइली धर्मगुरुओं की सुरक्षित वापसी के लिए जयपुर से विशेष फ्लाइट की व्यवस्था की गई थी। भारत सरकार और जांच एजेंसियां इन धार्मिक स्थलों को लेकर पहले से ही अत्यधिक सतर्क रहती हैं, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में विदेशी, विशेषकर इजराइली पर्यटक आते हैं।

यह भी पढ़ें –देशभर में आज जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों पर विशेष सजावट, झांकियों का प्रदर्शन

यह भी देखें –जयपुर के झोटवाड़ा में गैस लीक से हड़कंप | कंस्ट्रक्शन के दौरान फटी गैस पाइपलाइन 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2