KBP Times

कोहरे से टकराईं गाड़ियां, 3 की मौत 6 से ज्यादा लोग घायल

kohra on road

State weather : प्रदेश भर में शुक्रवार को घने कोहरे की चपेट में आने से तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं और छह से अधिक लोग घायल हो गए। सुबह सेवेरे यह घटना भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे- 58 पर हुई।

एक्सीडेंट के कारण भीलवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर जाम लग गया है। जाम के कारण घायलों के लिए पहुंची एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई। इससे पहले मौसम विभाग ने 12 जिलों में कोहरे की चेतावनी दी थी।

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के जिलों में बादल छा सकते हैं।

कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इस सिस्टम का असर 2 फरवरी तक रहेगा।

हाईवे पर मची चीख-पुकार, कई घायल फंसे

भीलवाडा में हुए सडक दुर्घटना में गाड़ियों में फंसे घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कई घायल चीखते-चिल्लाते गाड़ियों से मदद मांगते नजर आए।

दरअसल, 27 जनवरी को हुई मावठ के बाद प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह कोहरा छा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर नेशनल हाईवे के ट्रैफिक पर हो रहा है।

टोंक में सर्दी तेज, घनी धुंध

मावठ के बाद लगातार दूसरे दिन भी टोंक शहर में सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह 8 बजे तक शहर के अधिकतर हिस्से धुंध लिपटे नजर आए।

यह भी पढेंः Road Accident में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश-महासचिव सहित तीन की मौत

अलवर में घटी विजिबिलिटी

अलवर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, धूप निकलने से कोहरे का असर कम होने लगा है।

विजिबिलिटी 80 रहा।,मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है

यह भी देखेंः “हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं…” UGC नियमों पर सनातनी इन्फ्लुएंसर की बड़ी चेतावनी | Supreme Court

सर्दी फिर बढ़ी, शीतलहर ने ठिठुराया

पिछले 24 घंटे में राज्य में अधिकांश शहरों में गुरुवार सुबह तक मौसम साफ रहा।

लेकिन दिन चढ़ने के साथ पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के​ जिलों में धुंध और हल्के बादल छा गए।

इससे धूप कमजोर रही और सर्दी का असर तेज रहा। कल दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2