KBP Times

गरीबी के कारण जीने और स्वतंत्रता के अधिकार से वंचित नहीं कर सकते, राजस्थान हाईकोर्ट ने दी राहत

Rajasthan high court

Rajasthan High Court Order : जेल में बंद वो गरीब बंदी जिनको जमानत तो मिल चुकी है लेकिन जुर्माना अदा नहीं कर पाने के कारण रिहाई नहीं मिली है उनके लिए अच्छी खबर है। अब राजस्थान हाईकोर्ट ने अदालत के आदेश के बावजूद गरीबी के चलते जुर्माना नहीं चुका पाने के कारण जेल से रिहा नहीं हो पाने वाले कैदियों को राहत दी है। हाईकोर्ट ने कहा- अदालत के आदेश के बावजूद गरीबी के कारण जुर्माने का पैसा जमा नहीं करने पर किसी व्यक्ति को जीवन जीने और स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता।

मामला अजमेर जेल में एनडीपीएस मामले में 10 साल की सजा काट रहे राजेश कुशवाह से जुड़ा है। वह सात साल 11 महीने की सजा काट चुका है। हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर, 2025 को उसकी सजा निलंबित करके कुछ शर्तों के साथ रिहा करने के आदेश दिए थे। इसमें एक शर्त यह भी थी कि वह ट्रायल कोर्ट द्वारा लगाए गए एक लाख रुपए का जुर्माना जमा करवाएगा। हाईकोर्ट ने अपीलार्थी राजेश कुशवाह की अपील पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अनूप ढंड ने यह फैसला सुनाया है।

हाईकोर्ट ने एक लाख रुपए जुर्माना जमा करवाने की शर्त को हटा दिया और बाकी शर्तें पूरी करने पर उसे रिहा करने के आदेश दिए

यह भी पढ़ें : लॉरेंस बिश्नोई को मर्डर केस में सीकर कोर्ट ने किया बरी

स्वतंत्रता के संविधानिक अधिकार का उल्लंघन

कोर्ट ने कहा- सजा सस्पेंड करते समय कोर्ट कुछ शर्तें लगाती ही है, इन शर्तों में जुर्माने का पैसा जमा करने की शर्त भी होती है। यदि अभियुक्त पैसा जमा करने की स्थिति में नहीं है तो यह शर्त ना केवल उसके अपील करने के अधिकार को बेकार कर देती है, बल्कि यह जीवन जीने और स्वतंत्रता के संविधानिक अधिकार का उल्लंघन है।

यह भी देखें: UGC Equity Rules 2026 पर बवाल | सवर्ण आर्मी का ऐलान

जुर्माना जमा करवाने के पैसे नहीं थे तो जेल से रिहा नहीं हुआ

अपीलकर्ता के पास जुर्माना जमा करवाने के पैसे नहीं थे। गरीबी के कारण एक लाख रुपए जमा नहीं करवा पाया और ट्रायल कोर्ट से रिहाई के आदेश के बावजूद तीन महीने से ज्यादा समय से जेल में ही है। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसकी रिहाई होगी।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

2

2