KBP Times

लॉरेंस बिश्नोई को मर्डर केस में सीकर कोर्ट ने किया बरी

Former Sarpanch Sardar Rao Murder Case

Former Sarpanch Sardar Rao Murder: सीकर की सेशन कोर्ट ने करीब 9 साल पुराने पूर्व सरपंच सरदार राव हत्याकांड में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी यतेंद्र को भी पुख्ता सबूत न मिलने पर संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया। इस मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि छह आरोपियों को 10-10 साल की जेल की सजा दी गई है। यानी केस में कुछ को सख्त सजा मिली, तो कुछ को राहत भी मिली।

2017 की वारदात से मचा था बवाल
यह मामला 23 अगस्त 2017 का है, जब पूर्व सरपंच सरदार राव (Former Sarpanch Sardar Rao Murder Case) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद सीकर ही नहीं, पूरे राजस्थान में तनाव का माहौल बन गया था। कोर्ट की सुनवाई के दौरान लॉरेंस बिश्नोई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ। अभियोजन पक्ष ने 76 गवाह और 235 दस्तावेज कोर्ट में रखे, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं हो पाए। अदालत ने साफ कहा कि पुख्ता सबूतों के अभाव में किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, इसी आधार पर लॉरेंस बिश्नोई को बरी करने का फैसला सुनाया गया।

अब आगे क्या?
इस फैसले के साथ ही करीब नौ साल पुराना यह मामला एक अहम कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। हालांकि कुछ आरोपियों को सजा मिली है, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई के बरी होने से केस को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। फिलहाल सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती दी जाएगी या नहीं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2