KBP Times

राजस्थान में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी, फूड डिपार्टमेंट में छुट्टियां कैंसिल, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Gas crises

Gas Crises: राजस्थान में गैस की सप्लाई प्रभावित होने से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। कई होटल रेस्टोरेंट बंद है जहां सामान्य लोग खाना खाया करते थे। गैस की कमी और सिलेडर की कीमतों में बढोत्तरी किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं।

छापेमारी में सिलेंडर जब्त

उदयपुर शहर में जिला प्रशासन की टीम ने अवैध रिफलिंग से भरे जा रहे 6 सिलेंडर जब्त किए। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडर से घरेलू सिलेंडर भरे जा रहे थे। होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं। अलवर सहित कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें लगी हैं। भारत गैस के उपभोक्ताओं की शिकायत है कि उनकी पुरानी बुकिंग भी कैंसिल हो रही है। सर्वर ठप के कारण नई बुकिंग नहीं हो रही है। गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस आज से दो दिन जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

बिजनेस ठप

जयपुर, जोधपुर सहित कई जिलों में गैस सप्लाई बंद होने से बड़ी संख्या में होटल-रेस्टोरेंट का बिजनेस ठप होने लगा है। कई बड़े रेस्टोरेंट ने मेन्यू आधा कर दिया है। संचालकों का कहना है गैस एजेंसी सिलेंडरों के लिए मनमाने रेट वसूल रही हैं। घरेलू गैस उपभोक्ता भी सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। अलवर में गुरुवार सुबह भी कई एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें दिखीं। सर्वर ठप होने के कारण कस्टमर परेशान हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दांडी मार्च की वर्षगांठ पर जयपुर में कांग्रेस ने निकाला शांति मार्च, पूर्व CM गहलोत बोले- लोकतंत्र खतरे में है…

एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश

फूड डिपार्टमेंट के सचिव ने सभी प्राथमिक सेक्टर वालों को गैस आपूर्ति के लिए डीएसओ को विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए है। फूड डिपार्टमेंट टीम यदि संस्थाओं के अलावा आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आपूर्ति की शिकायत आई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

यह भी देखें – आसाराम को राम मंदिर में VIP दर्शन! अयोध्या में मचा बवाल 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2