KBP Times

विजय हजारे ट्रॉफी में झटका: उत्तराखंड के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हुए रोहित शर्मा, फैंस हुए निराश

विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में मुंबई टीम को बड़ा झटका उस समय लगा, जब स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ रोहित का गोल्डन डक पर आउट होना फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं रहा।

पहली ही गेंद पर खत्म हुई रोहित की पारी

सिक्किम के खिलाफ पिछले मैच में शानदार 155 रन बनाने वाले रोहित शर्मा से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन इस मुकाबले में उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चल सकी। पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उत्तराखंड के तेज गेंदबाज बोरा ने रोहित को आउट कर दिया।

रोहित ने गेंद को फाइन लेग की ओर खेला, जहां जगमोहन नागरकोटी ने कैच लपका। हालांकि पहली कोशिश में गेंद हाथ से छूटी, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने शानदार तरीके से कैच पूरा कर लिया।

स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

रोहित के आउट होते ही स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों में मायूसी साफ नजर आई। घरेलू क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर जो उत्साह था, वह कुछ ही पलों में ठंडा पड़ गया। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि रोहित एक बार फिर अपनी क्लास दिखाएंगे, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।

युवाओं पर आई जिम्मेदारी

रोहित के जल्दी आउट होने के बाद मुंबई की पारी को संभालने की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाजों पर आ गई है। अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान क्रीज पर टिककर रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुकाबले में मुंबई की कप्तानी शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं, जबकि सरफराज खान का बल्लेबाजी के लिए आना अभी बाकी है।

उत्तराखंड की शानदार शुरुआत

रोहित शर्मा का विकेट गिरने से उत्तराखंड की टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। शुरुआती सफलता हासिल कर उत्तराखंड ने मैच में दबाव बनाने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि मुंबई की टीम इस झटके से उबरकर किस तरह वापसी करती है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Farmer's Crop Moong in Mandi

राजस्थान में मूंग किसानों को 221 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, जाट ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

Election in US

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव नतीजों में ट्रम्प की हार, दोनों सदनों में विपक्ष डेमोक्रेट्स को बहुमत

Election in America

अमेरिका में Midterm चुनाव के लिए Voting जारी; ट्रम्प हारे तो Powerless President होंगे

Amit Shah and Rahul Gandhi

गृह मंत्री बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, राहुल ने दिया पीएम मोदी को बहस का चैलेंज

Tushar kapoor

एक्टर तुषार कपूर को लॉरेंस गैंग की धमकी, पांच करोड़ मांगे, हैरी बॉक्सर के नाम से आया फोन

DRDO

भारत ने एक लॉन्चर से 2 मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट का टेस्ट सफल

Shikhar Agarwal IAS and Prashakha mathur

IAS शिखर ने जिस कंपनी से 40 विला खरीदे उसके सरकारी फायदों पर रोक, IPS पत्नि से मांगा स्पष्टीकरण

Sharad pawar admit in hospital

शरद पवार के सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; हालत स्थिर, निगरानी में रखा

Awarness Program in Jaipur

जयपुर में हृदय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन, समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान

2

2