Women Asia Cup: विमेंस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच 5 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। विमेंस का एशिया कप इस साल 28 अगस्त से शुरू हो रहा है जिसमें देश देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।
टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार को टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया। विमेंस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त को होगी। पहला मुकाबला थाईलैंड और हांगकांग के बीच होगा। भारत-पाकिस्तान ग्रुप-। में शामिल हैं।
8 टीमें हिस्सा ले रहीं, 13 सितंबर को फाइनल
विमेंस एशिया कप का यह छठा टूर्नामेंट हैं जो टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ थाईलैंड, हांगकांग-चीन को रखा गया है। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं।
फाइनल मैच 13 सितंबर को
ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे।
भारत सबसे ज्यादा 3 बार चौंपियन बनी
रिकॉर्ड के अनुसार विमेंस एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में अब तक 5 टूर्नामेंट खेले गए हैं। इनमें भारत ने सबसे ज्यादा 3 बार खिताब जीता है। बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक बार ट्रॉफी अपने नाम की। श्रीलंका मौजूदा चौंपियन है।
यह भी पढ़ें –Team India के खराब प्रदर्शन पर खिलाड़ियों के Fitness पैरामीटर में किया बदलाव
यह भी देखें- गलताजी का सबसे बड़ा रहस्य! आखिर क्यों कभी नहीं सूखता पवित्र गलता कुंड? | Jaipur Galta Ji | KBP Times



