Indian Players : भारतीय क्रिकेट टीम के पिछले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए नया नियम लागू किया है जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है।
दो किलोमीटर दौड 9 मिनट में
भारतीय खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस साबित करने के लिए दो तरह के टेस्ट से गुजरना होता है। इनमें एक ब्रोंको टेस्ट और दूसरा 2 किलोमीटर की दौड़ है। ब्रोंको टेस्ट के लिए पहले 6 मिनट का समय मिलता था। अब इसे 5 मिनट 15 सेकेंड से लेकर 5 मिनट 20 सेकेंड में पूरा करना होगा। इसके ठीक बाद 2 किलोमीटर की दौड़ 9 से 10 मिनट में पूरी करनी होगी।
अब फिटनेस टेस्ट पास करना कठिन क्यों
जानकारी के अनुसार ब्रोंको टेस्ट में पांच सेट होते हैं। हर सेट में खिलाड़ियों को 20 मीटर अप-डाउन, 40 मीटर अप-डाउन और 60 मीटर अप-डाउन की दौड़ लगानी होती है। यानी एक सेट में कुल 240 मीटर दौड़ना होता है। पूरे टेस्ट में इस तरह के पांच सेट लगाने होते हैं। सेट के बीच कोई ब्रेक नहीं होता। पहले पूरे टेस्ट के लिए 6 मिनट का समय था। अब इसमें 40 सेकेंड तक की कमी की गई है।
ब्रोंको और दौड एक साथ
जानकारी के मुताबिक ब्रोंको टेस्ट के अलावा खिलाड़ियों को 2 किलोमीटर की रनिंग भी करनी होती है। पहले यह स्टैंड अलोन टेस्ट था। यानी इसे ब्रोंको के साथ नहीं लिया जाता था। पुराने नियम के तहत फास्ट बॉलर्स को 8 मिनट 15 सेकेंड में 2 किलोमीटर दौड़ना होता था। बाकी खिलाड़ियों के लिए 8 मिनट 30 सेकेंड का समय निर्धारित था।
अब 2 किलोमीटर की रनिंग ब्रोंको टेस्ट के ठीक बाद करनी होगी। समय में कुछ रियायत दी गई है। खिलाड़ी 2 किलोमीटर की दौड़ 9 से 10 मिनट में पूरी कर सकते हैं। दोनों टेस्ट बैक टु बैक होंगे, लिहाजा खिलाड़ियों के लिए यह पहले से ज्यादा चौलेंजिंग है।
अनफिट हर्षित-नीतीश को क्लियरेंस मिली थी
सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक साल में फिटनेस टेस्ट के मानकों का सख्ती से पालन नहीं किया गया। कुछ सीनियर खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट में पास कराने के लिए अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य दिए गए। टीम मैनेजमेंट की मांग पर हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद क्लियरेंस दे दी थी। इंग्लैंड दौरे के दौरान हर्षित राणा को ज्यादा वजन के कारण टीम से वापस भेजा गया था। टीम मैनेजमेंट के अनुसार उस समय हर्षित का वजन 97 किलो था। अब सीओई ने उनके लिए वजन 96 किलो से कम रखने का टारगेट तय किया है। फिलहाल हर्षित का वजन 94 किलो है और अगले हफ्ते तक उन्हें फिट घोषित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – कश्मीर के आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे
यह भी देखें – जयपुर में नाड़ी का फाटक ROB बना मुसीबत | जलभराव, जाम और डंपरों से लोग परेशान | KBP Times



