KBP Times

विराट कोहली का दिल छू लेने वाला खुलासा: “सारी प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी मैं भेज देता हूं… उस खास इंसान के पास!”

विराट कोहली का दिल छू लेने वाला खुलासा: "सारी प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी मैं भेज देता हूं... उस खास इंसान के पास!"
Virat Kohli: विराट कोहली ने 2026 का आगाज धमाकेदार तरीके से किया! भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में कोहली की 91 गेंदों पर 93 रनों की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 301 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट से हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस जबरदस्त प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।मैच के बाद प्रेजेंटेशन में विराट ने अपने पुराने अवॉर्ड्स के बारे में दिल छू लेने वाला खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि उनके पास कितने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं, तो कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा:“ईमानदारी से कहूं तो मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं है। मैं सारी ट्रॉफी घर गुरुग्राम में अपनी मां के पास भेज देता हूं। उन्हें इन ट्रॉफियों को संभालकर रखना बहुत पसंद है।”यह सुनकर फैंस भावुक हो गए। विराट ने आगे कहा कि उनकी मां इन अवॉर्ड्स को बहुत संभालकर रखती हैं और यह उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है।यह विराट का वनडे में 45वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था, जो उन्हें इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ले आया। सबसे ज्यादा अवॉर्ड सचिन तेंदुलकर (62) के नाम हैं, जबकि संथ जयसूर्या (48) दूसरे नंबर पर हैं।

विराट ने तोड़े कई रिकॉर्ड – 28,000 रन का आंकड़ा पार

इस पारी के दौरान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,068 रन पूरे कर लिए। वे कुमार संगकारा (28,016 रन) को पीछे छोड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। सबसे ऊपर अब भी सचिन तेंदुलकर (34,357 रन) हैं।वो (Virat Kohli) अब इतिहास में सबसे तेजी से 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने अपनी पूरी क्रिकेट यात्रा को देखते हुए कहा:“अगर मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। मुझे हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा था, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। भगवान ने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है।” उन्होने (Virat Kohli)  ने माइलस्टोन पर ज्यादा फोकस न करने की बात कही और टीम की जीत को प्राथमिकता बताई।

मैच का रोमांच: कोहली-गिल की साझेदारी ने संभाला मोर्चा

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300/8 का स्कोर बनाया। जवाब में भारत ने 39 रन पर रोहित शर्मा (26) का विकेट गंवा दिया। यहां से विराट कोहली ने शुभमन गिल (56) के साथ 118 रनों की मजबूत साझेदारी की।विराट ने नंबर-3 पर आक्रामक अंदाज अपनाया और कहा कि मुश्किल स्थिति में वे इंतजार करने के बजाय पलटवार करना पसंद करते हैं। हालांकि, 93 रन पर वे काइल जैमिसन का शिकार बने, लेकिन उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आखिर में केएल राहुल ने नाबाद रहकर जीत दिलाई।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

2

2