KBP Times

भारत से मैच छोड़ा, पाकिस्तान पर $38 मिलियन का खतरा!

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026:  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी भले ही घरेलू राजनीति में संतुलन साधने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन T20 वर्ल्ड कप 2026 या भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार की चर्चाएं ज़मीनी हकीकत से दूर नजर आती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा कोई भी कदम PCB को भारी कानूनी और आर्थिक संकट में डाल सकता है. पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, हालांकि टूर्नामेंट में औपचारिक भागीदारी को लेकर बोर्ड अब भी सरकारी मंजूरी का इंतजार कर रहा है. फिलहाल मैनेजमेंट का रुख यही है कि अंतिम फैसला सरकार के निर्देशों के बाद ही लिया जाएगा.

प्रधानमंत्री से मुलाकात, जल्द होगा अंतिम फैसला

इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए मोहसिन नकवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुलाकात की. बैठक के बाद नकवी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ICC से जुड़े सभी पहलुओं पर बात हुई है और निर्णय बहुत जल्द या तो शुक्रवार को या फिर अगले सोमवार तक ले लिया जाएगा.

ICC का ये समझौता PCB को बांधता है

PCB ने अन्य क्रिकेट बोर्डों की तरह ICC के साथ  मेंबर पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. यह एक कानूनी रूप से बाध्यकारी दस्तावेज़ है, जिसके तहत टूर्नामेंट या किसी खास मैच से हटने पर गंभीर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलता है, तो होस्ट ब्रॉडकास्टर द्वारा कानूनी कार्रवाई की संभावना काफी ज्यादा है.एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक मैच से जुड़े विज्ञापन, ब्रांडिंग और स्पॉन्सरशिप से करीब  38 मिलियन डॉलर की कमाई जुड़ी हुई है. ऐसे में PCB से भारी मुआवजे की मांग की जा सकती है. पाकिस्तानी मीडिया में कुछ वैकल्पिक तरीकों पर चर्चा जरूर हो रही है, जिनके जरिए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता दिखा सकता है. लेकिन जानकारों की राय में टूर्नामेंट या किसी मैच का बहिष्कार करने से पाकिस्तान को सिर्फ वित्तीय और कानूनी नुकसान ही झेलना पड़ेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2