T20 Cricket Match: नागपुर में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के साथ आज इस साल का पहला टी-20 मैच खेलेगी। 5 मैचों की T20 Cricket Match सीरीज भारत की वर्ल्ड कप तैयारियों का फाइनल टेस्ट भी साबित होगा, क्योंकि टीम इंडिया को 7 फरवरी से अपने घर में T20 Cricket Match वर्ल्ड कप खेलना है। इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी फॉर्म तलाशेंगे। वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ आउट ऑफ फॉर्म दिखेंगे। इस सीरीज से जसप्रीत बुमराह भी वापसी कर रहे हैं। तेज गेंदबाज बुमराह को कीवियों के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया गया था।
स्लो रहेगी नागपुर की पिच
नागपुर की पिच धीमी रहती है। यहां उछाल भी कम होगा। ऐसे में शुरुआत में पेसर्स को थोड़ी मदद मिलेगी। बाद में बैटिंग आसान हो जाएगी। इस पिच में स्पिनर्स को भी मदद मिलेगी।
यहां बैटिंग करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। जबकि 4 मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के नाम रहे हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 146 रहा है। जोकि दूसरी पारी में 125 रह जाता है यानी कि चेज करना आसान नहीं होगा।
नागपुर में बारिश के आसार नहीं
बारिश के आसार न के बराबर हैं। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री हो सकता है। शाम में हल्की ओस रहेगी।
यह भी पढ़ें : स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने संन्यास लिया
T20 Cricket Match दोनों टीमों के खिलाड़ी
भारतरू सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंडरू मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चौपमैन, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।
यह भी देखें : लोकार्पण के इंतजार में खाली पड़ी 70 करोड़ की पार्किंग, Jaipur हाईकोर्ट जाम से जनता परेशान



