KBP Times

जयपुर मैच से पहले लखनऊ में जीत से राजस्थान रॉयल्स के हौसले बुलंद

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals : जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में 25 अप्रैल को होने वाले राजस्थान और हैदराबाद टीमों के बीच आईपीएल के मैच से पूर्व राजस्थान रॉयल्स का उत्साह बढ गया है। आईपीएल में बुधवार को राजस्थान टीम ने लखनऊ पर रोमांचक जीत हासिल की।

राजस्थान दूसरे नंबर पर पहुंची

राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ 7 मैचों में 5 हार के साथ नौवें स्थान पर है। पंजाब किंग्स अब भी 11 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की सातवीं हार

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हार का सिलसिला जारी है। टीम राजस्थान रॉयल्स से 40 रन से मैच हार गई। यह उसकी सीजन में लगातार चौथी हार रही। घरेलू मैदान इकाना पर यह लखनऊ की लगातार सातवीं हार रही। टीम ने एक साल से घर पर कोई मैच नहीं जीता है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन पांचवी जीत है। बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया।

मैच में राजस्थान रही हावी

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से मिचेल मार्श ने फिफ्टी (55 रन) जरूर लगाई, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता तक नहीं खोल सके। गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का अहम विकेट भी लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

यह भी पढ़ें : 10वीं में 98%, अब JEE में 300/300, जानें कबीर छिल्लर की ‘सुपर स्ट्रैटेजी’

वैभव 8 रन ही बना सके

पहले बैटिंग कर रही राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। लखनऊ के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए।

यह भी देखें : राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 में बवाल! जयपुर हाईकोर्ट में फर्जी वोटिंग पर हंगामा, मतदान स्थगित

जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन

एक समय राजस्थान के 62 रन पर 4 विकेट गिर गए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रवींद्र जडेजा ने 2 चौके और एक सिक्स की मदद से 29 बॉल पर नाबाद 43 रन बनाकर टीम का स्कोर 159 तक पहुंचाया। इतना ही नहीं बॉलिंग में उन्होंने सेट बल्लेबाज निकोलस पूरन का 22 रन पर विकेट भी लिया।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2