KBP Times

Commonwealth Games में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ PM मोदी ने बिताया वक्त, कहा- देश का बढ़ाया मान

PM Modi with players

PM Modi with Players : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने खिलाडियों के साथ बात की उनके किस्से सुने और वेटलिफ्टर चानू के आंसूओं को गोल्ड मेडल बताया वहीं कुछ हल्के फुल्के क्षण भी आए जब पीएम मोदी खुद को हंसने से नहीं रोक सके।

पाक खिलाडी बोला नरेन्द्र नाम से नफरत

पीएम मोदी के साथ मुलाकात में बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनका पहला मुकाबला पाकिस्तान के बॉक्सर से था। मुकाबले से पहले भारतीय सेना की ओर से उन्हें फोन आया था। कहा गया था कि पाकिस्तान से मुकाबला नहीं हारना है। बेरवाल ने फाइट जीत ली। दोनों बॉक्सर इस दौरान चोटिल भी हुए। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। वहां पाकिस्तानी बॉक्सर ने बेरवाल से कहा- भाईजान, एक बात बोलूं, आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है और आपके प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंद्र है। इसके बाद उसने मजाक में कहा कि उसे ‘नरेंद्र’ नाम से ही नफरत हो गई है। किस्सा सुनकर पीएम मोदी भी हंस पड़े।

पीएम मोदी ने कहा मान बढाया है

पीएम मोदी ने बातचीत की शुरुआत में कहा, पिछले 10-12 सालों में अगर मैं इस आवास पर नियमित रूप से किसी से मिला हूं, तो वे खिलाड़ी हैं। 10-12 सालों में खिलाड़ियों की मेहनत, लगातार सफलता और नई ऊंचाइयों को छूने की परंपरा ने देश का मान बढ़ाया है।

चानू बोलीं- मैं अपने आंसू नहीं रोक सकी

पीएम मोदी ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से कहा, आपके इतने आंसू टपक रहे थे कि मुझे लगा, हर बूंद से जैसे गोल्ड मेडल टपक रहा हो। चानू ने कहा, पेरिस ओलिंपिक में मेडल से चूकने के बाद पिछले चार साल मेरे लिए बेहद मुश्किल रहे। इस दौरान मुझे लगातार चोटों और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के बाद जब मैं पोडियम पर खड़ी थी और राष्ट्रगान बज रहा था, तब मैं अपने आंसू नहीं रोक सकी। चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में विमेंस वेटलिफ्टिंग की 48 किलो वेट कैटेगरी में कुल 190 किलो वजन उठाकर गोल्ड जीता था।

सीमा बोलीं- हां मोदी जी से मिली हूं

हरियाणा की सीमा कालीरमन ने भी मुलाकात का किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि उनके दोस्त अक्सर मजाक में पूछते थे- तुमने मोदी से मुलाकात कर ली। सीमा ने कहा कि अब वह खुशी से उन्हें बता पाएंगी- हां, मैं मोदी जी से मिली हूं। सीमा ने डिस्कस थ्रो में 58.65 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

लवलीना के गलत नक्शे पर आपत्ति की मोदी ने तारीफ की

मुलाकात में बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन का किस्सा भी सामने आया। ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत का गलत नक्शा देखकर लवलीना ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से नक्शा ठीक करने को कहा था। पीएम मोदी ने इस कदम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेडल जीतने की खुशी के बीच भी लवलीना ने नक्शे की गलती पहचानी। यह घटना लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

दिलीप ने मेडल अपने कोच को गिफ्ट किया

पैरा एथलीट दिलीप महादु गावित ने अपना मेडल कोच को डेडिकेट किया। उन्होंने बताया कि इवेंट के दिन गुरु पूर्णिमा थी। इसलिए उन्होंने मेडल अपने गुरु को गिफ्ट कर दिया। दिलीप ने पैरा की 100 मीटर रेस में 10.71 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड जीता था।

यह भी पढें –Women Asia Cup Cricket; दुबई में 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

यह भी देखें- श्योसिंहपुरा में बुनियादी सुविधाओं का अकाल! सड़क, पानी, बस सब बदहाल | ग्रामीणों की खुली पीड़ा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

2

2