IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ घंटे बाकी हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को शुरुआती मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के एक मुख्य तेज गेंदबाज पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।RCB बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
क्या बोले कोच एंडी फ्लावर?
RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “जोश हेजलवुड कल के मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हम उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखे हुए हैं और उनकी जल्द वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। हम IPL में उनके पहले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
RCB की बॉलिंग अटैक पर पड़ेगा असर
जोश हेजलवुड RCB के प्रमुख पेसरों में से एक हैं। पिछले सीजन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 12 मैचों में 22 विकेट लेते हुए उन्होंने 17.54 की औसत और 8.77 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/33 रहा था। हेजलवुड के बिना RCB का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आ रहा है, जिससे टीम को पहले मैच में काफी नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें : असम सीएम हिमंता बोले- हिन्दू कांग्रेस के साथ नहीं, चुनाव नतीजों के बाद होगी सिर्फ एक समुदाय की पार्टी
विराट कोहली की जमकर तारीफ
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच एंडी फ्लावर ने विराट कोहली की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें विराट की प्रैक्टिस देखना बहुत पसंद है। फ्लावर ने कहा, “जब मैं खेलता था, तब मैं सचिन तेंदुलकर की प्रैक्टिस देखा करता था। अब विराट कोहली के साथ बिल्कुल वैसा ही अनुभव है। मुझे अपने आर्ट के मास्टरों को काम करते देखना बहुत अच्छा लगता है।”कोच ने आगे कहा, “विराट अभी अपने गेम के टॉप पर नजर आ रहे हैं। वह बेहद फिट, पतले और भूखे दिख रहे हैं। ट्रेनिंग में उन्हें गेंद को सही समय पर हिट करते देखकर लगता है कि वह अपने चरम पर हैं।”



