KBP Times

एशियाड गेम्स में भारत का गोल्डन प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता स्वर्ण

India-Pakistan Final match

India-Pakistan Final : भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए।

भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल में टक्कर

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का फाइनल खेला जा रहा है। भारत ने एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। यह भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है। अभिषेक वर्मा ने 28 बॉल पर 61 और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने एक ओवर में बिना नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। कप्तान साहिबजादा फरहान और सदाकत माज क्रीज पर हैं। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। आखिरी 5 ओवर में 74 रन बने।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड 192/5 का था, जो भारत ने 2012 में अहमदाबाद में बनाया था। तिलक वर्मा 51 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने शिवम दुबे (27 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 30 बॉल पर 62 रन की साझेदारी की। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों के सहारे 61 रन की पारी खेली। जबकि, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के लगाए।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

lal krishna advani

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों का बयान

Nai Naveli film by yami gautam

यामी गौतम की film ‘नई नवेली’ के सामने हिट होने की चुनौती, 3.25 करोड़ की Opening

2

2