KBP Times

कौन है ये 18 साल का बेमीसाल गेंदबाज?पहले ही मैच में झटके 5 विकेट अकेले किया अमेरिकी टीम को धवस्त!

Henil Patel:पहले ही मैच में झटके 5 विकेट ,अमेरिकी टीम को किया धवस्त!

Henil Patel:18 साल के ये तेज गेंदबाज है हेनिल पटेल, हेनिल ने ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 में धमाल मचा दिया है। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस उम्दा परफॉर्मेंस के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है, और कई लोग उन्हें जसप्रीत बुमराह की तरह भविष्य का बड़ा तेज गेंदबाज मान रहे हैं। 

मैच में हेनिल का कमाल

15 जनवरी 2026 को जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ग्रुप मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हेनिल पटेल ने 7 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट लिए , जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था। उनकी घातक गेंदबाजी से USA की टीम 35.2 ओवर में 107 रनों पर ऑलआउट हो गई।हेनिल ने शुरुआती झटके दिए और मिडिल ऑर्डर को तबाह किया। उन्होंने अमरिंदर गिल, उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अर्जुन महेश, सबरीश प्रसाद और ऋषभ शिम्पी जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। नीतीश सुदिनी (36) USA के टॉप स्कोरर रहे।बारिश के कारण भारत का लक्ष्य DLS मेथड से 96 रनों का संशोधित हो गया, जिसे टीम ने 17.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया  अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद 42 रन बनाए। हेनिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।यह प्रदर्शन भारत के लिए U19 वर्ल्ड कप में कमल पासी  और अनुकुल रॉय  के बाद किसी गेंदबाज का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।

कौन हैं हेनिल पटेल ?

हेनिल का जन्म 28 फरवरी 2007, वलसाड, गुजरात में हुआ  गुजरात के छोटे से गांव जुझवा से ताल्लुक रखने वाले  हेनिल के पिता दिलीप पटेल ने छोटी उम्र में ही  क्रिकेट से परिचित कराया। शुरू में टेनिस बॉल क्रिकेट से एक्यूरेसी विकसित की और बाद में वडोदरा की संग्रामसिंह गायकवाड़ स्पोर्ट्स अकादमी (SGSA) और मोहाली के मोंगियो स्कूल ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस में ट्रेनिंग ली। यहां उन्होंने  स्पीड, बाउंस, सीम मूवमेंट और स्विंग पर फोकस किया।घरेलू क्रिकेट कि बात करें तो वो गुजरात के लिए एज ग्रुप में शानदार प्रदर्शन और 2024-25 में वीनू मांकड़ अंडर-19 ट्रॉफी (एलीट) जीतने वाली गुजरात टीम का हिस्सा भी रहे है। वही यूथ इंटरनेशनल में   जून 2025 में इंग्लैंड U19 के खिलाफ डेब्यू किया अब तक 3 यूथ टेस्ट और 12 यूथ ODI में कुल 28 विकेट ले चुके है। पिछले महीने ही हेनिल ने U19 एशिया कप में 4 मैचों में 5 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को वो अपना आदर्श मानते है, और वो उनकी ही तरह आक्रामक और सटीक गेंदबाजी भी करते हैं।

हेनिल पटेल की यह शुरुआत भारत के लिए शानदार है। टीम का अगला मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ है, और उनकी फॉर्म जारी रही तो वे टूर्नामेंट में बड़ा नाम बन सकते हैं। बुमराह जैसी चर्चा उनके भविष्य को और रोमांचक बनाती है!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

2

2