Vaibhav Suryawanshi : भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी-20 मैच हैदराबाद में आज शाम खेला जाएगा। भारतीय टीम में सबसे कम उम्र के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उम्मीद है कि चौथे मैच में उसको शामिल किया जा सकता है। इसी उम्मीद में भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच से पहले इंस्टाग्राम पर 2 फोटो पोस्ट की। सूर्यवंशी ने कैप्शन में लिखा, ‘स्टे सीटेड’ यानी इंतजार में हूं। उन्होंने बवंडर और रेत घड़ी के इमोजी भी लगाए। वैभव को 5 मैच की इस टी-20 सीरीज में खेलने का एक भी मौका नहीं मिला है। भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी-20 आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था
वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे अब तक खेले 8 मैचों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। वैभव के नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।
आखिरी मैच में वैभव को मौका दें
भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मैं चाहता हूं कि भारत 3-1 की बढ़त बना ले और आखिरी मैच में सूर्यवंशी खेलें।’
भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता
भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता था। दूसरे टी-20 में टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत ने तीसरे मैच में वापसी करते हुए 14 रन से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें –हरमनप्रीत ने अचानक महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान
यह भी देखें – दशहरे से पहले रावण पर महंगाई की मार, जयपुर में 60 हजार तक पहुंचे पुतलों के दाम | Dussehra 2026



