KBP Times

विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की मिली अनुमति, दिल्ली HC ने सुनाया फैसला

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat: दिल्ली हाईकोर्ट ने ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को 30-31 मई को होने वाले एशियन गेम्स 2026 चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है. कोर्ट ने माना कि मातृत्व अवकाश और WFI के कारण बताओ नोटिस जैसी परिस्थितियां उनके नियंत्रण से बाहर थीं. कोर्ट ने ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का भी आदेश दिया. साथ ही, कोर्ट ने WFI की चयन नीति और उसके रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

कोर्ट ने ट्रायल में हिस्सा लेने की दी अनुमति
दिल्ली हाई कोर्ट ने ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को एशियन गेम्स चयन ट्रायल में भाग लेने की इजाजत दी है. मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने कहा कि खेल और न्याय के हित में विनेश को मौका मिलना चाहिए. कोर्ट ने माना कि मातृत्व अवकाश और WFI द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस जैसी परिस्थितियां उनके नियंत्रण से बाहर थीं.

ट्रायल की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
कोर्ट ने आदेश दिया कि चयन ट्रायल की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए. इसके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के दो स्वतंत्र पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे. अदालत ने कहा कि डब्ल्यूएफआई की नई चयन नीति पुराने मानकों से काफी अलग है. पहले फेडरेशन को प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को बिना कोचिंग कैंप में हिस्सा लिए भी चयन ट्रायल के लिए पात्र मानने का अधिकार था. कोर्ट ने कहा कि नई नीति मातृत्व अवकाश लेने वाली महिला खिलाड़ियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण नजर आती है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मातृत्व अवकाश के दौरान किसी महिला के करियर, रैंकिंग या प्रमोशन में भेदभाव नहीं किया जा सकता.

WFI की टिप्पणी पर नाराजगी
हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक अभियान को ‘राष्ट्रीय शर्मिंदगी’ बताने पर WFI की आलोचना की. पीठ ने कहा कि सीएएस के सम्मान के बावजूद कारण बातओ नोटिस में की गई ऐसी बातें, जिसमें साफ तौर पर कहा गया था कि उनकी तरफ से कोई गलत काम नहीं हुआ था, पहले से तय लगती हैं और साफ तौर पर गलत सोची गई हैं. कोर्ट ने ऐसी टिप्पणियों से बचने की सलाह दी है. कोर्ट ने WFI की नई चयन नीति पर नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तय की है.

बबीता फोगाट की भी आई प्रतिक्रिया
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाज़त देने पर BJP नेता और पूर्व पहलवान बबीता फोगाट ने कहा कि मैं कोर्ट के फ़ैसले को मानती हूं, और कोर्ट का फ़ैसला सही है. जो भी हो, कोर्ट ने अपना फ़ैसला पहले ही कर दिया है. कोर्ट से बड़ा कुछ नहीं है, इसलिए हमें कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत करना चाहिए और कोर्ट को धन्यवाद देना चाहिए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2