KBP Times

Commonwealth Games 2026; भारत की झोली में 12 पदक, गुलवीर ने रेस में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय

Commonwealth Games

Commonwealth Games : भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को दो स्वर्ण पदक सहित 12 पदक दिला दिए हैं। गेम्स के 5वें दिन भारत को 2 सिल्वर मेडल मिले। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। वे इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो वजन उठाकर सिल्वर जीता। भारत के 3 मुक्केबाजों ने भी अपने मैच जीतकर मेडल पक्के कर लिए हैं। तीनों सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

भारत 9वें स्थान पर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुलवीर और हरजिंदर के सिल्वर पदक जीतने के बावजूद भारत मेडल सूची में नौवें नंबर पर है। हालांकि भारत एक दिन पहले सूची 8वें नंबर पर था। ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड लेकर कुल 80 मेडल जीतकर टॉप पर बना हुआ है।

गुलवीर ने 10,000 मीटर रेस पूरा किया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुलवीर ने स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में भारी बारिश और गीले ट्रैक में 27.49.78 सेकंड का समय निकाला। ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने गोल्ड और आइल ऑफ मैन मुल्लार्की ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 27 साल के गुलवीर सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरसा गांव के रहने वाले हैं और भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं। उन्होंने सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ना शुरू किया था। 2018 में ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में शामिल होने के बाद उन्होंने एथलेटिक्स को गंभीरता से अपनाया। रेस के अंतिम लैप की शुरुआत में गुलवीर चौथे स्थान पर थे, लेकिन शानदार वापसी करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया।

हरजिंदर कौर ने पर्सनल बेस्ट के साथ रजत जीता

वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने महिलाओं की 69 किलो वेट कैटेगरी में 227 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 101 किलो वजन उठाकर पर्सनल बेस्ट हासिल किया। उसके बाद क्लीन एंड जर्क में 126 किलो वजन उठाते हुए सिल्वर हासिल किया। इस इवेंट का गोल्ड कनाडा की चार्लाेट सिमोन्यू (कुल 240 किलोग्राम) और बॉन्ज ऑस्ट्रेलिया की नया फीबी हेमैन (कुल 227 किलोग्राम) को मिला।

वेटलिफ्टिंग में भारत के 7 मेडल

हरजिंदर कौर का सिल्वर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में भारत का सातवां मेडल है। इससे पहले मीराबाई चानू ने गोल्ड, ऋषिकांत सिंह, ज्ञानेश्वरी यादव, राजा मुथुपांडी और अजय बाबू ने सिल्वर, जबकि बिंदियारानी देवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मणिपुर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। राज्य के मीराबाई चानू, ऋषिकांत सिंह और बिंदियारानी देवी भारत के लिए मेडल जीत चुके हैं। यानी अब तक वेटलिफ्टिंग में भारत के 6 में से 3 मेडल अकेले मणिपुर के खिलाड़ियों ने दिलाए हैं।

3 मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचे

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के 3 मुक्केबाजों ने मेडल पक्के किए। महिला वर्ग में प्रीति पवार, प्रिया घांघस और पुरुष वर्ग में जादूमणि ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी के मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गए। तीनों सेमीफाइनल 31 जुलाई को होंगे। प्रीति का जमैका की कैथरीन म्वापे से खेलेंगी। प्रिया का मैच इंग्लैंड की लूसी किंग्स-व्हीटली से होगा। वहीं, जादूमणि नामीबिया के फिलािप पुमुलो मुताकेला हाओसेब से भिड़ेंगे। बॉक्सिंग में तीसरे स्थान (ब्रॉन्ज मेडल) के लिए अलग मैच नहीं कराया जाता। इसलिए सेमीफाइनल हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है।

यह भी पढ़ें – श्रीलंका के साथ टेस्ट मैच सीरीज 15 अगस्त से शुरु, भारतीय टीम का ऐलान

यह भी देखें- 30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

Govind Singh Dotasara

डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव से भाग रही भाजपा? निकाय चुनाव के झटके के बाद गांवों में हार का डर

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

2

2