KBP Times

पाक को हराकर बांग्लादेश ने जीती सीरीज, डीआरएस को लेकर विवाद

Bangladesh win series

Pak-Bangladesh Series: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मीरपुर (ढाका) के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. 15 मार्च (रविवार) को हुए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

डीआरएस को लेकर विवाद

बांग्लादेश ने 11 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीती, लेकिन मैच के आखिरी ओवर में हुए डीआरएस को लेकर विवाद खड़ा हो गया. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक हार के बाद पाकिस्तान टीम ने इस मामले को लेकर आईसीसी के मैच रेफरी नियामुर राशिद से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में सलमान अली आगा को बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने रन आउट कर दिया था, जिसके चलते खूब हो हल्ला मचा था.

आरोप – गलत तरीके से रिव्यू

पाकिस्तानी टीम का आरोप है कि बांग्लादेश को तीसरे वनडे के दौरान आखिरी ओवर में गलत तरीके से रिव्यू लेने की अनुमति दी गई. यह घटना पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई. उस समय बांग्लादेशी स्पिनर रिशाद हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे और सामने थे पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी. श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना ने उस गेंद को वाइड करार दिया, लेकिन बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास और गेंदबाज को लगा कि बल्लेबाज के एलबीडब्ल्यू होने की संभावनी थी.

पाकिस्तानी कप्तान की अंपायर्स से बहस

इसके बाद बांग्लादेश ने रिव्यू लिया, जिसे अंपायर ने स्वीकार कर लिया. पाकिस्तान टीम का कहना है कि वाइड के फैसले पर रिव्यू नहीं लिया जा सकता और बांग्लादेश ने जायंट स्क्रीन पर रिप्ले देखकर रिव्यू लिया. पाकिस्तानी टीम इस बात से भी नाराज है कि रिव्यू लेने के लिए तय 15 सेकंड की समय सीमा भी पार हो चुकी थी. हालांकि टीवी प्रसारण में कोई टाइमर दिखाई नहीं दिया, इसलिए यह पुष्टि नहीं हो सकी कि रिव्यू समय पर लिया गया था या नहीं.

यह भी पढ़ें : टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा वर्ल्ड कप की हार का लिया बदला

जब मामला तीसरे अंपायर के पास गया, तो अल्ट्राएज में साफ दिखाई दिया कि गेंद बल्ले को छूकर निकली थी. इसके बाद वाइड का फैसला पलट दिया गया. इस दौरान शाहीन शाब आफरीदी अंपायरों से बहस करते हुए भी नजर आए, लेकिन इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं था क्योंकि वाइड का फैसल पलट दिया गया था, हालांकि इस पूरे विवाद का मैच के नतीजे पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. आखिरी गेंद पर शाहीन आउट हो गए और बांग्लादेश ने मुकाबला जीत सीरीज अपने नाम कर लिया.

यह भी देखें : महंगाई पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा | कलेक्ट्री सर्किल जयपुर में जोरदार प्रदर्शन | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

2

2