KBP Times

युवावस्था में संसारिक मोह त्याग अनिष्क बनेगा जैन संत, सैकड़ों श्रद्वालू ब्यावर पहुंचे

Jain sant

Rajasthan story: 27 साल के अनिष्क डीफार्मा के स्टूडेंट हैं। ये अपनी पढ़ाई-लिखाई छोड़ कर जैन संत बनेंगे। दीक्षा कार्यक्रम के लिए देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों श्रद्वालू ब्यावर पहुंच रहे हैं। अनिष्क 28 जनवरी को बीकानेर के उदासर में जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करेंगे। यह दीक्षा उन्हें व्यसन मुक्ति के प्रणेता जैनाचार्य प्रवर रामलालजी महाराज (रामगुरु) प्रदान करेंगे। इससे पहले इनके परिवार के 5 लोग दीक्षा ले चुके हैं।

इस दीक्षा महोत्सव को लेकर ब्यावर सहित देशभर के जैन समाज में उत्साह का माहौल है। समारोह में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालुओं के उदासर पहुंचने की संभावना है।

दीक्षा से पूर्व ब्यावर में धार्मिक कार्यक्रम शुरू

दीक्षा से पूर्व ब्यावर स्थित जैन जवाहर भवन में श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। भगवान महावीर, आचार्य नानेश और आचार्य रामगुरु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने बताया कि विराट दीक्षा महोत्सव के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संघ महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल के अनुसार, अध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय आनंद भवन में प्रतिदिन बैठकें हो रही हैं और विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष निहाल कोठारी, कैलाश खींचा, ऋषभ कांकरिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:रामायण अनसुना प्रसंग; हनुमान जी पर बाण चलाने से पहले भरत क्यों घबरा गए थे?

संयम शुभारंभ महोत्सव एवं कुंकुम समारोह

24 जनवरी को ब्यावर के विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन के नानेश रत्नम हॉल में मुमुक्षु अनिष्क के दीक्षा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। श्संयम शुभारंभ महोत्सव एवं कुंकुम समारोहश् में नगर और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी और गुरु भगवंतों के जयकारे लगाए। समारोह का संचालन अनिष्क के मामा और केकड़ी संघ के महामंत्री ऋषभ सोनी ने किया।

परिवार से 5 लोग पहले ले चुके दीक्षा

अनिष्क के पिता प्रेमचंद कांठेड़ का देहांत हो चुका है। मां नीता काठेड़ अधिकतर समय समाज के कार्यक्रमों में जुड़ी रहती हैं। एक बहन की शादी हो गई है। दूसरी बहन साध्वी बन चुकी है। इसके अलावा मौसी भी जैन साध्वी बन चुकी हैं। परिवार में कुल पांच लोग दीक्षा ग्रहण कर चुके हैं।

यह भी देखें : UGC Equity Rules 2026 पर बवाल | सवर्ण आर्मी का ऐलान 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

dipika kakar

लिवर कैंसर से उबरने के बाद फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़ भावुक होकर बोलीं – आज मुझे बहुत डर लग रहा था

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी

India and SA match

T20 World Cup : भारत का आज साउथ अफ्रीका से कड़ा मुकाबला, दर्शकों को मैच रोमांचक होने की उम्मीद

Air Strike on afghanistan

रमज़ान के दौरान पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 की मौत

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…