KBP Times

जयपुर प्रशासन ने की जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन की विशेष व्यवस्था, परकोटे में बंद रहेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट

Govind Dev ji Temple

Janamashtmi : कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार 4 सितंबर को जयपुर के प्रसिद्व गोविंददेवजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जयपुर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग, प्रवेश और निकास की विशेष व्यवस्थाएं की हैं। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं में सहयोग करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जन्माष्टमी के दिन मंदिर आने के लिए निजी वाहनों के बजाय अधिक से अधिक मेट्रो ट्रेन का उपयोग करें। इससे यातायात दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

तीन जगह पार्किंग की व्यवस्था

जयपुर ट्राफिक पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए रामनिवास बाग, चौगान स्टेडियम और जैम सिनेमा पार्किंग में व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक रामनिवास बाग पार्किंग का उपयोग करने की अपील की गई है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिर में प्रवेश के लिए जलेबी चौक की ओर से निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल करना होगा। बांदरवाल गेट समेत अन्य रास्तों से मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

मंगला झांकी से शुरू होंगे दर्शन

श्रद्वालूओं की दर्शन व्यवस्था सुबह मंगला झांकी से शुरू होगी। जलेबी चौक से श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए तीन लाइनें बनाई जाएंगी। इनमें दर्शन पासधारी श्रद्धालु, बिना जूते-चप्पल आने वाले श्रद्धालु और जूते-चप्पल के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी।

मंदिर में जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था नहीं

मंदिर परिसर में जूते-चप्पल खोलने या रखने की व्यवस्था नहीं होगी। श्रद्धालु मंदिर आने से पहले जूते-चप्पल अपने वाहनों में ही रखें। जूते-चप्पल रखने के लिए पुरानी विधानसभा पर स्टैंड बनाया गया है। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को प्रवेश से लेकर दर्शन के बाद बाहर निकलने तक करीब 5 से 6 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है। ऐसे में बुजुर्ग, बच्चे और अन्य श्रद्धालु अपनी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर दर्शन के लिए आएं। जलेबी चौक से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के बाद निकास जय निवास बाग के पूर्वी और पश्चिमी गेट की ओर निर्धारित रहेगा। श्रद्धालु दर्शन के बाद दोबारा प्रवेश मार्ग की ओर जाने का प्रयास न करें।

चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा

जन्माष्टमी के दिन जयपुर शहर की चारदीवारी क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा निर्धारित यातायात व्यवस्था के अनुसार ही प्लान करें। पुलिस ने श्रद्धालुओं से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने, भीड़ से बचने और धक्का-मुक्की नहीं करने की अपील की है। जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे, अति वरिष्ठ नागरिक, हृदय रोगी, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति तथा सांस या अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित श्रद्धालु भारी भीड़ को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें। ऐसे श्रद्धालु गोविंदम ऐप या मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव दर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें –कब से आरंभ होगा गणेश उत्सव ? जानें गणेश चतुर्थी की तिथि और मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

यह भी देखें – KBP TIMES की LIVE VAN मैदान में उतरी मदन राठौड़ ने किया LIVE VAN का शुभारंभ

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2