KBP Times

Guru Pradosh Vrat 2026: नए साल की शुरुआत महादेव की कृपा से, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Guru Pradosh Vrat 2026: नए साल की शुरुआत महादेव की कृपा से, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Guru Pradosh Vrat 2026: नया साल 2026 की शुरुआत बेहद शुभ संयोग से हो रही है। 1 जनवरी 2026 को गुरुवार का दिन होने के साथ पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पड़ रही है, जिसे गुरु प्रदोष व्रत(Guru Pradosh Vrat 2026 Muhurat) के रूप में मनाया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से यह संयोग अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, ज्ञान और बाधाओं का नाश होता है।गुरु प्रदोष व्रत को बृहस्पति प्रदोष भी कहा जाता है, जो आध्यात्मिक उन्नति और गुरु कृपा प्रदान करता है। नए साल के पहले दिन यह व्रत रखना वर्षभर के लिए शुभ संकेत है।

गुरु प्रदोष व्रत 2026 मुहूर्त और तिथि विवरण

पंचांग के अनुसार:
  • व्रत तिथि: गुरुवार, 1 जनवरी 2026
  • त्रयोदशी तिथि आरंभ: 1 जनवरी 2026, प्रातः 01:47 बजे (मध्यरात्रि के बाद)
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 1 जनवरी 2026, रात्रि 10:22 बजे (कुछ पंचांगों में 10:23 बजे)
  • प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: शाम 05:35 बजे से रात्रि 08:19 बजे तक
  • पूजा की कुल अवधि: लगभग 2 घंटे 44 मिनट

गुरु प्रदोष व्रत पूजा विधि (Guru Pradosh Vrat 2026 Muhurat)

इस दिन व्रत रखकर प्रदोष काल में विधि-विधान से पूजा करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। पूजा की सरल विधि इस प्रकार है:
  1. सुबह की तैयारी: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, स्वच्छ वस्त्र पहनें। घी का दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें।
  2. पूजा स्थल तैयार करें: चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। शिव-पार्वती की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। गंगाजल छिड़ककर स्थान शुद्ध करें।
  3. अभिषेक और श्रृंगार: शिवलिंग या मूर्ति का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। सफेद चंदन, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल, फल आदि अर्पित करें।
  4. माता पार्वती की पूजा: माता पार्वती को भी श्रृंगार सामग्री और फल अर्पित करें।
  5. कथा और मंत्र जाप: प्रदोष व्रत कथा पढ़ें या सुनें। “ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
  6. आरती और प्रसाद: शिव-पार्वती की आरती करें। व्रत खोलने से पहले फल या प्रसाद ग्रहण करें।

गुरु प्रदोष व्रत के लाभ

  • पापों का नाश और मोक्ष प्राप्ति
  • ज्ञान, समृद्धि और गुरु कृपा
  • वैवाहिक सुख और संतान प्राप्ति
  • रोगों से मुक्ति और मानसिक शांति

इस प्रकार विधि-विधान से गुरु प्रदोष व्रत की पूजा कर अपने नए साल 2026 को मंगलकारी बनाएं.

यह भी पढ़ेंः न्यूयॉर्क के नए मेयर ज़ोहरान ममदानी ने ली शपथ, आज ब्रॉडवे पर स्ट्रीट पार्टी करेंगे

यह भी देखेंः योगी राज में बंट रहीं तलवारें! वायरल वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई | UP Law & Order | KBP Times

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Narendra Modi

“कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?…” MLC चुनाव के नतीजों पर PM नरेंद्र मोदी ने कसा तंज

Ram Setu

जयपुर की छोटी चौपड़ पर दिखेगा राम सेतु निर्माण का अद्भुत नजारा, 42 फीट चौड़ी और 36 फीट ऊंची बनेगी भव्य झांकी

Katrina Kaif

मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं पीछे क्यों लौटूं?

DA Hike 2026

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हुआ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Spain Train Accident

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 39 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Narendra Modi

“मोदी कहीं नहीं जाएगा…” खरगे की ‘बाप’ वाली विवादित टिप्पणी पर BJP का पलटवार

Diwali 2026

Diwali 2026: दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद? सफाई के दौरान घर से हटा दें ये चीजें

MLC Election Results 2026

MLC चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका, बिहार-महाराष्ट्र में निराशा, अपनी सरकार वाले कर्नाटक में भी खाता नहीं खुला!

Cyclone Arnab News

चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, आंध्र में स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद, कई राज्यों में अलर्ट

2

2