KBP Times

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

ajmer sabha

Rajasthan News : PM नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर पहुंचेंगे जहां वह 23 हजार करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे तथा 56 हजार लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर PM मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से जनसभा स्थल पर रविवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

स्पीकर बोले इतिहास रचेगा

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि देश के PM नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर पहुंचेंगे और कायड़ विश्रामस्थली में होने वाली सभा में शामिल होंगे। सभा स्थल पर रविवार को भूमि पूजन किया गया है। प्रधानमंत्री की सभा प्रेरणादायक होगी। लाखों लोग में शामिल होंगे और यह सभा एक इतिहास रचेगी। स्पीकर वासुदेव देवनानी की ओर से सभा स्थल को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए।

भूमि पूजन में ये रहे शामिल

भूमि पूजन में स्पीकर वासुदेव देवनानी, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा सहित कई भाजपा के नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

जानकारी के अनुसार, PM नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को सुबह 11रू30 बजे कायड़ विश्राम स्थल पहुंचेंगे। हेलीपैड से उतरने के बाद, वे सभा स्थल के पास एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण की शुरुआत करेंगे। इसके लिए 9 से 14 वर्ष की पांच बालिकाओं का चयन किया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे।

यह भी देखें : जयपुर में कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी, बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता 

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को 23,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इनमें जयपुर मेट्रो का दूसरा चरण, कोटा हवाई अड्डा और एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की पांच परियोजनाएं शामिल हैं। साथ ही, 21,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। सभा में अजमेर जिले के 56,000 लाभार्थियों को लाने के लिए 1,120 बसों की आवश्यकता होगी। जयपुर से 500 बसें मंगाई जाएंगी, जबकि केकड़ी के लिए 50 बसें कोटा से मंगाई जाएंगी। वहीं, सभा स्थल पर मंच और डोम निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2