KBP Times

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

packaging waste to reuse

Reuse- जब भी हम कोई नई चीज खरीदते हैं या किसी से गिफ्ट मिलता है तो सबसे पहले उसकी पैकेजिंग खोलते हैं। नई चीज देखकर खुशी तो होती है लेकिन पैकिंग खोलने के बाद जो प्लास्टिक रैप कार्डबोर्ड और डिब्बे बचते हैं उन्हें अक्सर कचरा समझकर फेंक दिया जाता है। लेकिन अगर थोड़ा समझदारी से सोचें तो यही पैकेजिंग वेस्ट हमारे बहुत काम आ सकती है। इससे न सिर्फ पैसों की बचत होती है बल्कि हम पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाने से बच सकते हैं। रीसाइक्लिंग का मतलब सिर्फ फैक्ट्री में भेजना नहीं होता बल्कि घर पर ही किसी चीज को दोबारा इस्तेमाल करना भी रीसाइक्लिंग ही है। अगर हम रोजमर्रा के कचरे को कम करें तो हमारा घर भी साफ रहेगा और प्रकृति भी सुरक्षित रहेगी। आइए जानते हैं कि पैकेजिंग से निकली चीजों को कैसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

बबल रैप का सही इस्तेमाल

जब कोई नाजुक सामान घर आता है तो उस पर बबल रैप लगी होती है। बच्चे और बड़े सभी उसके बुलबुले फोड़ने में मजा लेते हैं और बाद में उसे फेंक देते हैं। लेकिन आप बबल रैप को फ्रिज की सब्जी वाली ट्रे में बिछा सकती हैं और उसके ऊपर फल या सब्जियां रख सकती हैं। इससे फल ज्यादा समय तक ताजे रहते हैं और खराब भी नहीं होते। अगर घर में कोई टूटने वाली चीज है तो उसे बबल रैप में लपेटकर सुरक्षित रखा जा सकता है आप चाहें तो इसे बिस्तर के नीचे बिछाकर ऊपर चादर डाल सकती हैं जिससे पानी गिरने या बच्चों के गीला कर देने पर सिर्फ चादर बदलनी पड़े। कैंपिंग पर जाते समय बबल रैप एक हल्के और आरामदायक बिछौने का काम भी कर सकती है।

अंडे की ट्रे को ऐसे करें यूज

अक्सर घर में खाली पड़ी अंडे की ट्रे फेंक दी जाती है जबकि यह गार्डनिंग में बहुत काम आती है। आप इसमें बीज डालकर पौधे उगा सकती हैं। जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए तो पूरी ट्रे को मिट्टी में गाड़ दें। यह खुद मिट्टी में मिल जाएगी क्योंकि यह कागज से बनी होती है। यह तरीका पर्यावरण के लिए भी अच्छा है और गार्डनिंग भी आसान बनाता है।

खाली कांच के जार का इस्तेमाल

अगर आपने पीनट बटर जैम या सॉस का जार खाली कर लिया है तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। इन कांच के जार में आप अचार चटनी मसाले या ग्रेवी रख सकती हैं। फ्रिज में चीजें स्टोर करने के लिए ये बहुत काम आते हैं और देखने में भी अच्छे लगते हैं।

प्लास्टिक और धातु के छोटे डिब्बे

घर में छोटे-छोटे प्लास्टिक या लोहे के कंटेनर पड़े रहते हैं। इनमें आप सुई-धागा, बटन,इलास्टिक,हुक और छोटी चीजें अलग-अलग रख सकती हैं। आप इनसे एक छोटा फर्स्ट एड बॉक्स भी बना सकती हैं और किचन में रख सकती हैं ताकि कट या जलने पर तुरंत दवा मिल जाए। इन कंटेनरों का इस्तेमाल मोजे, रुमाल, टाई या छोटे कपड़े रखने के लिए भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क

कटे-फटे कागज का दोबारा उपयोग

अगर बच्चों ने बहुत सारे कागज फाड़ दिए हैं तो उन्हें कूड़ा समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है। आप बच्चों के साथ मिलकर उनसे क्राफ्ट बना सकती हैं। इससे उनकी क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी। इन कागजों को आप गार्डन की खाद बनाने में भी डाल सकती हैं। अगर किसी कागज पर सुंदर डिजाइन या बच्चे की बनाई पेंटिंग है, तो उसे बुकमार्क के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी देखें : रंग दे जयपुर’ अभियान से रंगी पिंक सिटी | स्वच्छता संदेश के साथ दीवारों पर उतरी कला 

याद रखें- कूड़ा वही है जिसे हम बेकार समझ लें वरना हर चीज का कोई न कोई उपयोग जरूर होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2