KBP Times

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लेकिन भारत में नहीं आएगा नज़र

Sun eclipse

Sun : 17 February साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ये न केवल खगोलीय घटना है बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस बार का सूर्य ग्रहण काफी खास होने वाला है, क्योंकि शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में लगने के साथ-साथ शुक्र, बुध, राहु और सूर्य जैसे शक्तिशाली ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को लगने वाला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास माना जाता रहा है। इस अवधि में राहु के साथ-साथ चंद्रमा का काफी अधिक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं ज्योतिषीय गणना के आधार पर साल के पहले सूर्य ग्रहण से संबंधित हर एक जानकारी

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका के कुछ हिस्सों, अटलांटिक महासागर, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, मोजम्बीक, मॉरीशस, अंटार्कटिका सहित तन्जानिया और दक्षिण अमेरिकी देशों में दिखाई देगा।

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी

-सूर्य ग्रहण काल में नुकीली वस्तुओं जैसे सुई, चाकू, कैंची या अन्य धारदार चीजों का उपयोग न करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इस समय ऐसी वस्तुओं का प्रयोग अशुभ प्रभाव डाल सकता है।
-अक्सर ग्रहण को लेकर अनावश्यक चिंता या भय हो जाता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को शांत रहना चाहिए, गहरी सांसें लेनी चाहिए और सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए।
-ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना शुभ माना जाता है। पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करने की परंपरा है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
-यदि सूर्य ग्रहण अमावस्या को पड़ रहा है। इसलिए ग्रहण के बाद दान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
-ग्रहण काल में भगवान सूर्य के मंत्रों या अन्य धार्मिक मंत्रों का जप करना शुभ माना जाता है। इससे मन स्थिर रहता है
-सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है। इसलिए इसका नकारात्मक प्रभाव ज्यादा नहीं देखने को मिलने वाला है।

बन रहा दुर्लभ संयोग

17 फरवरी को एक बहुत ही अद्भुत और विलक्षण घटना लगभग करीब 64 वर्षों के बाद आपके जीवन में घटित होने जा रही है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 फरवरी को कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र,,राहु और चंद्रमा का पंचग्रही योग बनेगा।

कैसा होगा सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण एक वलयाकार होगा। ऐसे में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता और सूर्य के चारों ओर ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा बनता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। लेकिन ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : देशभर में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में दर्शन-पूजन

सूर्य ग्रहण का भारत में सूतक काल मान्य होगा कि नहीं? 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। लेकिन ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।  सूर्य ग्रहण की शुरुआत (आंशिक चरण)ः दोपहर 3ः26 बजे,  वलयाकार चरण की शुरुआतः शाम 5ः12 बजे, ग्रहण का चरम/पीक समयः शाम 5ः42 बजे, ग्रहण की समाप्तिः शाम 7ः57 बजे,

यह भी देखें : “मैं आपका ऋणी होता जा रहा हूं” बलाई समाज के कार्यक्रम में भावुक हुए भामाशाह | Ambedkar Communit

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

Cancer Patients

देश में कैंसर के मरीजों को राहत; 80 हजार रुपये का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, 543 दवाओं के दाम घटे

2

2