KBP Times

राजस्थान पंचायती राज चुनाव में एक जुट होकर काम करने का आह्वान; कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक

Congress Minorites department Rajasthan

Congress Minorities : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर जिलेवार संगठनात्मक रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।

पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

एमडी चोपदार ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के लिए पूरी ताकत से काम करें। उन्होंने पंचायत और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा आमजन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों में स्थानीय स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करना जरूरी है। बैठक के दौरान हाल ही में पार्षद चुनाव में विजयी हुए अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया। प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने विजयी अध्यक्षों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जिलाध्यक्षों से लिया गया चुनावी फीडबैक

बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर जिलेवार फीडबैक लिया गया। इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। अलग-अलग जिलों से आए पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपने सुझाव और विचार प्रदेश नेतृत्व के सामने रखे। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य फोकस आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय और मजबूत करने पर रहा।

यह भी पढ़ें –राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव की घोषणा शनिवार को करेगा चुनाव आयोग, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण

यह भी देखें – जयपुर के जनाना अस्पताल की नई IPD पर उठे बड़े सवाल, मरीजों ने बताई बदहाल व्यवस्था

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2