KBP Times

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 4 चरणों में, महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण

Rajasthan Panchayat Chunav

Panchayti Raj Election : राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न कराएगा। कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली जिलों में प्रमुख और प्रधानों के चुनाव 22 दिसंबर को होंगे।  41 जिला परिषदों के मेंबर और पंचायत समिति मेंबर के चुनाव साथ ही होंगे। जयपुर जिले में 4 चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। पंचायत चुनाव में 2.72 लाख पुलिसकर्मी लगेंगे। सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट से होंगे। पंचायत समिति मेंबर और जिला परिषद मेंबर के चुनाव ईवीएम से होंगे। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है। पंचायतीराज चुनाव में 51.82% पुरुष और 48.18% महिला वोटर हैं। 41 जिलों में जयपुर में सबसे ज्यादा 18.99 लाख वोटर और जैसलमेर में सबसे कम वोटर 4.36 हैं।

आचार संहिता लग जाएगी

प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लग जाएगी। करीब दो महीने तक आचार संहिता लागू रह सकती है। साथ ही तबादलों पर पाबंदी लग जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे पंचायतीराज चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। प्रदेश में चार फेज में चुनाव हो सकते हैं। सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट से होंगे। पंचायत समिति मेंबर और जिला परिषद मेंबर के चुनाव ईवीएम से होंगे। पंचायतीराज चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है।

1.69 लाख नए पंचायतीराज जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे

प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में 1.69 लाख नए पंचायतीराज जनप्रतिनधि चुने जाएंगे। 1403 जिला परिषद मेंबर और 8245 पंचायत समिति मेंबर चुने जाएंगे। ये मिलकर 41 जिला प्रमुख और 457 पंचायत समितियों में प्रधान चुनेंगे। 14403 ग्राम पंचायतों में सरपंच, उपसरपंच और 1.30 लाख वार्ड पंचों के चुनाव होंगे।

20 महिला होंगी जिला प्रमुख

41 जिला प्रमुखों में से 20 जिलों में महिला जिला प्रमुख होंगी। बीकानेर संभाग के सभी जिलों में महिला जिला प्रमुख होंगी।

221 महिलाएं प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 457 में से 221 महिलाएं प्रधान बनेंगी। जयपुर-जोधपुर में 11-11 महिलाएं प्रधान होंगी। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर और प्रतापगढ़ ऐसे जिले हैं, जहां सिर्फ एसटी वर्ग से ही प्रधान बनेगा।

7200 महिला सरपंच बनेंगी

14403 ग्राम पंचायतों में 7200 महिला सरपंच और वार्ड पंचों के 1,30,584 पदों में से 65 हजार महिला वार्ड पंच बनेंगी। सरपंचों में एसटी के 3058, एससी के 2493 और ओबीसी के लिए 1961 पद आरक्षित ​है। वार्ड पंचों के 1.30 लाख पदों में से 21,962 वार्ड एससी, 19117 एसटी और 15 हजार वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए हैं। चार जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर में सरपंच के सभी 1253 पद एसटी के लिए रिजर्व है।

यह भी पढ़ें -जयपुर में नवनिर्वाचित मुस्लिम पार्षदों का किया सम्मान; शिक्षा, सामाजिक भागीदारी और जिम्मेदारियों पर जोर

यह भी देखें –“बेटियों पर पाबंदी क्यों?” जयपुर में छात्राओं ने कह दी बड़ी बात।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

2

2