KBP Times

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

Voting in Jaipur

Voting : जयपुर की 18 नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 18 निकायों पहले 3 घंटे की वोटिंग में 25 से लेकर 39 फीसदी तक वोटिंग देखने को मिली। सबसे ज्यादा वोटिंग 39.56 फीसदी वोटिंग कानोता नगर पालिका में हुई। यहां 20 वार्डाे में बनाए गए 20 बूथों पर वोटिंग करवाई जा रही है, जबकि 66 प्रत्याशी मैदान में है, जिन्हें 9322 वोटर्स वोट देकर चुनेंगे। बता दें कि आज वोटिंग के लिए 18 निकायों में कुल 565 बूथ बनाए है, जिसमें 152 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे हैं। वोटिंग शुरू होने के साथ ही कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने और तकनीकी खराबी की सूचना मिली।

यहां आई परेशानी

शाहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 40 के बूथ संख्या 49 पर सुबह 8 बजे ईवीएम मशीन का एक बटन काम नहीं करने पर मतदान केंद्र के बाहर वोटर्स विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन ने तुरंत टेक्निकल टीम को बुलाकर कर मशीन को ठीक करवाया। इस दौरान 25 मिनट तक वोटिंग बंद रही। करीब सुबह 8.25 बजे मशीन सही हुई, तब वोटिंग फिर से शुरू हुई। चाकसू नगर पालिका के बूथ नंबर 18 पर ईवीएम मशीन में एक निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह स्पष्ट दिखाई नहीं देने पर हंगामा हो गया। प्रत्याशी व उसके समर्थक ने नारेबाजी की और हंगामा किया, जिसके कारण सुबह कुछ देर के लिए वोटिंग को रोका गया। कानोता नगर पालिका वार्ड 19 के बूथ पर मशीन में तकनीकी खराबी आई। जिसके कारण पहले तो कुछ देर के लिए वोटिंग रोकी गई, लेकिन बाद में नई मशीन मंगवाकर वोटिंग शुरू करवाई गई।

वोटर्स में दिखा वोटिंग के प्रति अच्छा रूझान

जयपुर की अलग-अलग नगरीय निकायों में हो रही वोटिंग को लेकर अच्छा रूझान देखने को मिला। दूदू, चौंमू, कानोता, मनोहरपुर, वाटिका में पहले 3 घंटे के दौरान 24 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी थी। चौंमू नगर परिषद में पहले तीन घंटे (सुबह 7 से 10 बजे तक) 24.43 फीसदी वोटर्स ने वोटिंग करके घर जा चुके है। वहीं वाटिका नगर पालिका में 31.57 फीसदी, मनोहरपुर में 28.26, कानोता में 39.56 और दूदू में 33.61 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी।

इन निकायों में वोटिंग

नगर परिषद- चौंमू, शाहपुरा

नगर पालिका रू मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, नारायना, किशनगढ़-रेनवाल, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा।

इन निकायों की यहां होगी काउं​टिंग

वोटिंग पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों को जमा करवाने जयपुर शहर में भवानी निकेतन नहीं आएगी। ये टीमें निर्धारित वोटिंग काउंटिंग सेंटरों पर जाकर मशीनें जमा करवाएगी। इसके लिए इन जगहों को निर्धारित किया है।

आज सार्वजनिक अवकाश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज इन 18 नगरीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राजकीय संस्थानों के साथ-साथ प्राइवेट संस्थानों में भी छुट्टी घोषित की है, ताकि वहां का मतदाता मतदान करने जा सके।

यह भी देखें –आमेर में गाइड मनीष सोनी की हत्या पर बवाल! बुलडोजर एक्शन की मांग, सड़क पर उतरे लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

2

2