KBP Times

विटामिन की कमी से होती है झुनझुनाहट, कैसे करें पूरी ?

Vitamin B12

Vitamin 12B : हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन विटामिन की कमी से हो सकता है. कई बार ऐसा लगता है जैसे उंगलियों पर चींटियां चल रही हों. कभी-कभी हल्का सा छूने पर भी अजीब सी तकलीफ महसूस होती है और कुछ देर बाद वह हिस्सा बिल्कुल सुन्न पड़ जाता है. अक्सर लोग इसे थकान, गलत तरीके से बैठने या देर तक एक ही पोजीशन में रहने का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होने लगे या बिना किसी खास वजह के महसूस हो, तो यह शरीर के अंदर चल रही किसी कमी की ओर इशारा हो सकती है.

डॉक्टरों के अनुसार, हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन की सबसे आम वजहों में विटामिन और मिनरल की कमी शामिल है. खासतौर पर कुछ ऐसे विटामिन हैं जिनका सीधा संबंध हमारी नसों से होता है. जब इनकी मात्रा शरीर में कम हो जाती है, तो नसें सही तरीके से काम नहीं कर पातीं और हमें झनझनाहट, जलन या सुन्नपन महसूस होने लगता है. तो आइए जानते हैं कि उंगलियों में झुनझुनी आखिर क्यों होती है और किस विटामिन की कमी इसके पीछे सबसे बड़ी वजह बनती है.

किस विटामिन की कमी से झुनझुनी होती है?

हाथ-पैरों और उंगलियों में झुनझुनी होने की सबसे आम और गंभीर वजह विटामिन बी12 की कमी मानी जाती है. विटामिन बी12 हमारे शरीर में नसों को स्वस्थ रखने, नए ब्लड सेल्स बनाने और डीएनए के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. जब शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो नसें कमजोर होने लगती हैं. इसका असर सबसे पहले हाथों और पैरों की उंगलियों में महसूस होता है.

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

विटामिन बी12 की कमी सिर्फ झुनझुनी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं दिखने लगती हैं, जैसे हाथों और पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन, हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना, मांसपेशियों में कमजोरी, त्वचा का पीला पड़ना, भूख कम लगना, बिना वजह वजन कम होना, मुंह में छाले, चिड़चिड़ापन और उदासी महसूस होना, ध्यान लगाने में परेशानी, डिप्रेशन जैसा महसूस होना. अगर लंबे समय तक ठ12 की कमी बनी रहे, तो नसों को स्थायी नुकसान भी हो सकता है.

विटामिन बी12 की कमी कैसे पूरी करें?

विटामिन बी12 पाने के लिए आप अपनी डाइट में दूध और दूध से बनी चीजें (दही, पनीर, चीज), अंडे, मछली, चिकन और लाल मांस, विटामिन ठ12 से फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सीरियल, फोर्टिफाइड प्लांट मिल्क ये चीजें शामिल कर सकते हैं. अगर कमी ज्यादा हो, तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन ठ12 सप्लीमेंट या इंजेक्शन भी लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : क्या ब्रांडी पीने से वाकई ठीक हो जाती है खांसी? ये है डॉक्टरों की राय

हाथ-पैरों में झुनझुनी क्या है?

हाथ-पैरों में होने वाली इस अजीब सी समस्या को मेडिकल भाषा में पैरेस्थेसिया कहा जाता है. यह तब होती है जब नसों पर दबाव पड़ता है या नसें क्षतिग्रस्त होने लगती हैं. कभी-कभी यह समस्या अस्थायी होती है, जैसे देर तक एक ही पोजीशन में बैठने या सोने से, लेकिन अगर यह बार-बार होने लगे, तो यह किसी अंदरूनी बीमारी या पोषण की कमी का संकेत हो सकता है.

यह भी देखें : “मिस्टर मदन दिलावर अगर अपनी मां का बेटा…”, प्रताप सिंह खाचरियावास की चेतावनी

झुनझुनी के अन्य कारण

विटामिन बी12 के अलावा भी कुछ कारण हाथ-पैरों में झुनझुनी पैदा कर सकते हैं, जैसे डायबिटीज (जिससे नसों को नुकसान होता है), रीढ़ की हड्डी या नर्व से जुड़ी समस्याएं, किसी प्रकार का संक्रमण, चोट या दुर्घटना और लंबे समय तक शराब का सेवन.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2