Travel: आज के समय में आप अपनी तनावपूर्ण और बोरिंग लाइफ़ को थोड़ा सा विराम दे सकते हैं थोड़ा सा परिवर्तन ला सकते हैं ? परिवर्तन आएगा यात्रा करने से। यात्रा छोटी या बड़ी हो सकती है, दूर या पास की हो सकती है, महंगी या सस्ती हो सकती है, अकेले या समूह या परिवार के साथ हो सकती है। माना जाता है कि जगह बदलने से हमारे विचार बदलते हैं, हमारी पसंद बदलती है, हमारी प्राथमिकताएं बदलती हैं।
एक ही जगह से बोरियत
हम रोज़ाना एक घर में रहते हैं, एक ऑफ़िस जाते हैं, एक ही टेबल पर बैठकर लगभग एक जैसे ही स्वाद का भोजन करते हैं, टीवी पर वही प्रोग्राम व सीरीज़ देखते हैं… सबकुछ वही घिसापिटा और बोरिंग! क्या किया जाए? क्या कोई परिवर्तन किया जाना चाहिए या फिर ऐसे ही ज़िंदगी गुज़ार दी जाए? नहीं, रुकिए, सोचिये. हफ़्ते, दस दिन की यात्रा वाकई आपको एकदम नया कर देती हैं. आप यात्रा से एकदम तरोताज़ा लौटते हैं और फिर जीवन नए सिरे से शुरू कर देते हैं, उत्साह और नई आशा के साथ इतने दिन की यात्रा के इंतजार और प्लानिंग में कई लोग कहीं जा ही नहीं पाते हैं, तो उन्हें चाहिए कि वे छोटी एक या दो दिन की यात्रा पर चले जाया करें.
जगह का फर्क
उदाहरण के तौर पर देखिए कि अगर आपको एक तेज़ म्यूजिक वाला गाना घर पर सुनाया जाए और उसी को चलती कार में. घर पर हो सकता है आप उस गाने को बंद कर दें, लेकिन उसी गाने पर कार में दोस्तों के साथ आप झूमने लगेंगे. यहां पर ऐसा क्यों हुआ? यहां पर वही हुआ, जो मैंने ऊपर कहा था कि जगह बदलने के साथ आप बदल गए. यदि आप भी सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली से भरी हुई ज़िन्दगी जीना चाहते हैं तो यात्रा कीजिए, वह चाहे छोटी हो या बड़ी. और याद रखिए गति जीवन है और जड़ता मृत्यु। यह सच है कि, मोशन क्रिएट्स इमोशंस.
यह भी पढ़ें : Stylish फुटवियर जो पहने जा सकते हैं हर Outfit के साथ
यह भी देखें : जयपुर का कचरा बना ज़हर! लंगड़ियावास लैंडफिल से पानी तक हुआ जहरीला। KBP Times



