Stylish : फैशन के दौर में आज साथ पैरों के कंफर्ट का ध्यान भी रखा जाता है। जब हम ऐसे फुटवियर चुनते हैं जो हर तरह की आउटफिट के साथ मैच हो जाए और पहनने में भी आरामदायक हों। ऑफिस, पार्टी, कैजुअल या ट्रैवलिंग के लिए अलग-अलग फुटवियर खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। अगर आप अपने फुटवियर कलेक्शन में कुछ ऐसे ऑप्शन शामिल करना चाहते हैं जो स्टाइलिश और कंफर्टेबल दोनों हों तो फुटवियर के जानकारों की मदद से आईए जानते हैं कि किनको पहनने से अपने आउटफिट को स्टाइलिश बना सकते हैं।
ब्लॉक हील्स
एथनिक, ट्रेडिशनल और फॉर्मल हर तरह की आउटफिट के साथ ब्लॉक हील्स को कैरी किया जा सकता है। ज्यादातर महिलाएं हील्स पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप ब्लॉक हील्स को अपने फुटवियर कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं जो खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देंगी। साथ ही ये पैरों को बेहतर सपोर्ट देता है। इन्हें आप साड़ी, जींस, ड्रेस और वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
स्नीकर्स
आजकल सबसे ज्यादा स्नीकर्स पसंद किए जाते हैं। इन्हें कैजुअल से लेकर स्मार्ट कैजुअल लुक के लिए स्टाइल किया जा सकता है। डेनिम जींस, ट्राउजर, शॉर्ट ड्रेस या को ऑर्ड सेट के साथ इन्हें स्टाइल किया जा सकता है। ज्यादा ब्राइट कलर की जगह आप न्यूड कलर के स्नीकर्स को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के स्नीकर्स को आप किसी भी तरह की आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
लोफर्स
सिंपल और क्लासी लुक पसंद करते हैं तो लोफर्स एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसका डिजाइन बहुत एलिगेंट होता है औकर यह फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहने जा सकते हैं। ट्राउजर, जींस, कुर्ती या ऑफिस वियर के साथ ये शानदार लुक देते हैं। खास बात यह है कि इन्हें लंबे समय तक पहनना आसान होता है और पैरों में दर्द भी नहीं होता। इन्हें आप अपने फुटवियर कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं।ब्लॉक हील्स, स्नीकर्स और लोफर्स जैसे फुटवियर को हर तरह की आउटफिट के साथ मैच किया जा सकता है जो आपको फैशनेबल दिखाने में मदद करेंगे। अगर आप ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो इन्हें अपने आउटफिट के साथ ट्रैवल, कैजुअल, फॉर्मल या पार्टी लुक के लिए चुन सकती हैं।
यह भी पढ़ें : Casual आउटफिट को Stylish बनाएं, कॉलेज से ऑफिस तक मिलेगा खूबसूरत लुक
यह भी देखें : NEET UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा | CBI ने मास्टरमाइंड को पकड़ा | 21 जून को री-एग्जाम



