Summer Season : इस समर सीजन में परिवार के साथ यादगार पल बिताने लिए देश में कई खूबसूरत जगह हैं जहां का हराभरा शांत वातावरण और देखने के लिए हसीन वादियां, झरने, हेरिटेज बाजार आपको और आपके परिवार को अच्छा अहसास दिलाएगा। उच्च और धनी वर्ग के अलावार देश में बडी संख्या में मध्यम वर्ग ऐसा भी है जिनका मन गर्मी का मौसम आते ही किसी ठंडी और शांत जगह जाने को करने लगता है। अभी अप्रैल चल रहा है और जल्द ही बच्चों के समर वेकेशन भी शुरू हो जाएंगे। इस दौरान फैमिली वेकेशन का प्लान बनाना बच्चों के लिए रोमांचक अनुभव हो सकता है और आपको भी काम से ब्रेक लेने का मौका मिल जाएगा।
मनाली
हिमाचल प्रदेश का मनाली शहर Summer Season में फैमिली वेकेशन के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला डेस्टिनेशन है। यहां की ठंडी हवाएं, देवदार के घने जंगल और व्यास नदी का शोर हर किसी का मन मोह लेते हैं। रोहतांग पास और सोलंग वैली में आप गर्मियों में भी बर्फ का आनंद ले सकते हैं। यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और मॉल रोड पर शॉपिंग के साथ-साथ यहां के प्रसिद्ध हिडिम्बा देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
ऊटी
दक्षिण भारत Summer Season में स्थित ऊटी को हिल स्टेशन्स की रानी भी कहा जाता है, जो अपने सुहावने मौसम और चाय के बागानों के लिए जानी जाती है। परिवार के साथ शांत वातावरण में समय बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है। यहां की नीलगिरि माउंटेन रेलवे बच्चों को खूब पसंद आती है। ऊटी झील में बोटिंग, बॉटनिकल गार्डन की सैर और डोडाबेट्टा पीक से सुंदर नजारों का आनंद लेना आपकी यात्रा को यादगार बना देगा।
मुन्नार शहर
केरल का मुन्नार शहर अपने खूबसूरत चाय के बागानों और धुंध भरी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। अगर आप अपनी फैमिली को प्रकृति के करीब ले जाना चाहते हैं, तो मुन्नार से बेहतर कुछ नहीं। यहां की हरियाली और शांति शहर की भागदौड़ से दूर सुकून देती है। एराविकुलम नेशनल पार्क में नीलगिरि तहर को देखना, मट्टुपेट्टी बांध की सैर और टी म्यूजियम का दौरा करना बच्चों के लिए काफी रोमांचक हो सकता है।
लेह-लद्दाख
अगर आपकी फैमिली एडवेंचर की शौकीन है, तो लद्दाख की Summer Season यात्रा एक वंस इन लाइफटाइम अनुभव हो सकता है। यहां की नीली झीलें और पथरीले पहाड़ आपको एक अलग ही दुनिया का अहसास कराएंगे। यहां आप पैंगोंग झील और नुब्रा वैली का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। डबल हंप ऊंट की सवारी, मैग्नेटिक हिल और प्राचीन मठों की शांति आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे।
नैनीताल
झीलों के शहर के नाम से मशहूर नैनीताल दिल्ली और आसपास के शहरों से बेहद नजदीक है और यहां काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। नैनी झील के चारों ओर बसा यह शहर रात में रोशनी से जगमगाते हुए किसी जन्नत जैसा लगता है। नैनी झील में बोटिंग, नैनी पीक की ट्रेकिंग और केव गार्डन की सैर बच्चों को बहुत पसंद आएगी।
यह भी पढें : स्टाइलिश तरीके अपनाकर पहनें शादी के कपड़े और हर बार दिखें क्लासी!
जरूरी बातें
गर्मियों में भारी भीड़ होती है, इसलिए होटल और फ्लाइट की बुकिंग अभी से ही कर लें। पहाड़ी इलाकों में रात के समय हल्की ठंड हो सकती है, इसलिए साथ में हल्के जैकेट या स्वेटर जरूर रखें। ऊंचाई वाले इलाकों, जैसे लेह में जाते समय हाइड्रेटेड रहें और दवाइयां साथ रखें, खासकर आपको कोई बीमारी है।
यह भी देखें : “अब शहर में डर लगता है…” जयपुर में सरेआम छेड़छाड़ की वारदात पर बोलीं छात्राएं | KBP Times



