Shaadi : आज के समय में स्मार्ट फैशन वही है जो बार-बार इस्तेमाल हो सके और हर बार नया लगे. शादी के कपड़े हर किसी के लिए खास होते हैं, महंगे भी और यादों से भरे हुए भी. लेकिन, अक्सर होता ये है कि महिलाएं और पुरुष इन्हें सिर्फ एक-दो बार पहनकर अलमारी में टांग देते हैं. भारी लहंगा, साड़ी या शेरवानी फिर सालों तक बाहर ही नहीं निकलते. असल में, थोड़ी-सी समझदारी और स्टाइलिंग के साथ इन्हें कई अलग-अलग मौकों पर पहना जा सकता है. जानते हैं ऐसे आसान और स्टाइलिश तरीके़, जिनसे आपके शादी के कपड़े हर बार नए लगेंगे.
शादी के कपड़ों को दोबारा पहनने के आइडिया
लहंगे को क्रॉप टॉप या शर्ट के साथ पहनें
भारी चोली के बजाय लहंगे को किसी सिंपल क्रॉप टॉप, शर्ट या टी-शर्ट के साथ पेयर करें. इससे लुक हल्का और मॉडर्न लगेगा. छोटे फंक्शन या पार्टी में आसानी से पहन सकते हैं.
साड़ी को गाउन स्टाइल में ड्रेप करें
अगर आपके पास भारी साड़ी है, तो उसे पारंपरिक तरीके के बजाय गाउन स्टाइल में पहनें. बेल्ट या स्टाइलिश ब्लाउज जोड़कर नया लुक पाएं. रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगा.
दुपट्टे को जैकेट या श्रग की तरह इस्तेमाल करें
भारी दुपट्टा सिर्फ सिर पर लेने के लिए नहीं है. इसे जैकेट या श्रग की तरह पहनें. सिंपल कुर्ती या ड्रेस के साथ इसे जोड़कर नया फ्यूजन लुक बनाएं.
चोली को जींस या स्कर्ट के साथ मैच करें
शादी की चोली को आप वेस्टर्न टच भी दे सकते हैं. इसे हाई-वेस्ट जींस या लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहनें. यह इंडो-वेस्टर्न लुक कॉलेज फंक्शन या पार्टी के लिए शानदार है.
आउटफिट को थोड़ा कस्टमाइज करवाएं
अगर कपड़ा बहुत भारी लग रहा है, तो उसे हल्का मॉडिफाई करा लें. स्लीव्स बदलवाएं, घेरा कम करवाएं या डिजाइन में छोटे बदलाव करें. इससे पुराना आउटफिट बिल्कुल नया लगने लगेगा.
यह भी पढ़ें : बचे हुए डोसा बैटर से बनाएं कुरकुरा मसाला सैंडविच, स्वाद चखते ही लोग कहेंगे वाह-वाह
एक्सेसरीज बदलकर नया लुक बनाएं
एक ही कपड़े को अलग-अलग ज्वेलरी के साथ पहनने से पूरा लुक बदल जाता है. कभी हैवी ज्वेलरी, तो कभी मिनिमल एक्सेसरीज़ ट्राय करें. फुटवेयर और बैग भी बदलें, फर्क साफ नजर आएगा.
शेरवानी या कुर्ता को मिक्स एंड मैच करें (पुरुषों के लिए)
पुरुष भी अपने शादी के कपड़ों को बार-बार पहन सकते हैं. शेरवानी के साथ अलग पजामा या जींस ट्राय करें. कुर्ता को जैकेट के साथ पहनकर नया लुक पाएं.
यह भी देखें : पिंक सिटी शर्मसार! 3 बड़ी वारदातों से दहला जयपुर, सांसद मंजू शर्मा के बयान पर मचा बवाल | KBP Times



